Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Indore News: दिल्ली की घटना के बाद देशभर में सख्ती, इंदौर के इन कोचिंग संस्थानों पर एक्शन

दिल्ली में पिछले दिनों हुई घटना को देखते हुए इंदौर में बेसमेंट में चल रही कोचिंग क्लासेस, लाइब्रेरी और अन्य संस्थाओं में जीवन सुरक्षा के मद्देनजर जांच के लिए कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा गठित दलों ने निरीक्षण का कार्य प्रारंभ कर दिया है।

अनुविभागीय अधिकारी जूनी इंदौर घनश्याम धनगर के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस तथा नगर निगम इंदौर के संयुक्त दल द्वारा भँवरकुआ स्थित विभिन्न कोचिंग संस्थानों एवं लाइब्रेरी का निरीक्षण किया गया। जिसमें माँ शारदा लाइब्रेरी, ज्ञान पंख लाइब्रेरी, अभ्यास लाइब्रेरी बेसमेंट में संचालित होना पाये गये। जिनमें आने-जाने का एक ही रास्ता था। स्कॉलर्स कैरिअर अकादमी का क्लास रूम बेसमेंट में संचालित होना पाया गया, जिन्हें मौके पर सील किया गया।

Indore

निरीक्षण के दौरान विवेकानंद इंस्टीट्यूट कोचिंग संस्थान तथा स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी हाउस, ड्रीम अचीवर्स लाइब्रेरी और ज्ञानोदय लाइब्रेरी लोहे की एंगल व प्लाई की छत के ऊपर बिना अनुमति के संचालित होना पाये गये। जिन्हें जन सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए मौक़े पर सील किया गया। उक्त कोचिंग क्लासेस, लाइब्रेरी के संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

नई दिल्ली में पिछले दिनों हुई कोचिंग क्लास की दुर्घटना की पुनरावृत्ति को रोकने के संबंध में कोचिंग क्लासेस, हॉस्पिटल, होटल, मॉल, रेस्टोरेंट, अनाधिकृत बेसमेंट आदि की जांच के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी आशीष सिंह ने समिति एवं जांच दल का गठन किया है। जांच दल मौके पर जाकर अग्नि सुरक्षा, विद्युत सुरक्षा और वर्षा के दौरान जल निकासी के पर्याप्त उपाय एवं आकस्मिक स्थितियों के निराकरण संबंधी उपाय, प्रबंधों की जांच करेगा।

दल के सदस्यों को निर्देशित किया गया है कि वह जांच कर अपना प्रतिवेदन आगामी 7 दिवस में प्रस्तुत करें। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि समस्त बडी बिल्डिगों में जैसे कोचिंग/शैक्षणिक संस्थानों, हॉस्पिटल, मॉल, इण्डस्टीज, होटल, अनाधिकृत बेसमेंट आदि में फायर सिस्टम इंस्टॉलेशन, विद्युत सुरक्षा एवं जल निकासी, निर्धारित मापदण्डों के आधार पर किया जाये। ऐसे बिल्डिगों का प्रति सप्ताह निरीक्षण कर ऐसे स्थलों की जांच एक निर्धारित प्रारूप में की जाये। दल निरीक्षण के दौरान अग्नि सुरक्षा रोकथाम, विद्युत सुरक्षा एवं जल निकासी से संबंधित आवश्यक उपकरण मौके पर उपलब्ध नहीं होने पर गठित समिति को तत्काल अवगत कराएंगे तथा कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।

फायर सिस्टम इस्टॉलेशन, विद्युत सुरक्षा एवं जल निकासी के उपरांत सभी संबंधित संसाधनों का नियमित रूप से भौतिक निरीक्षण व सत्यापन करेंगे। व्यावसायिक भवन में निरीक्षण के दौरान यदि यह पाया जाता है कि निर्धारित मापदण्डों का पालन संबंधित द्वारा नही किया गया है तो संबंधित संस्थान के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाये एवं निजी भवनों में संचालित क्लब हाउस, स्वीमिंग पुल में भी निर्धारित मापण्डों के अभाव में संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करें। उक्त समस्त कार्यवाही के प्रमुख एवं समन्वयकर्ता अधिकारी अपर आयुक्त नगर निगम सिद्धार्थ जैन रहेगें।

ये भी पढ़े- Indore: दिल्ली की घटना से लिया सबक, बेसमेंट में कोचिंग लगाने वालों के खिलाफ होगा एक्शन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+