MP में डैम का लीकेज बना खतरा, फूटते ही तबाह हो जाएंगे 10 से ज्यादा गांव
इंदौर, 13 अगस्त: मध्य प्रदेश के धार जिले में कोरम नदी पर बनाए गए डैम में लीकेज के बाद हड़कंप मच गया, जहां लीकेज की सूचना मिलते ही प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रदेश के उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, और जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट भी मौके पर नजर आए। इस दौरान दोनों ही मंत्रियों ने डैम को खाली करने और मरम्मत के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली, तो वहीं हालातों पर अधिकारियों के साथ मंथन भी किया। उधर, डैम में लीकेज की जानकारी मिलते ही डैम को धंसने से बचाने के लिए डैम का पानी खाली किया जा रहा है।

304 करोड़ की लागत से बन रहा है डैम
जानकारी के मुताबिक कारम नदी पर बन रहा यह डैम निर्माणाधीन है, जहां डैम का कार्य जारी है। इस डैम को लगभग 304 करोड़ की लागत से कारण नदी पर बनाया जा रहा है, जहां इस परियोजना के लिए लगभग 3 से 4 सालों से काम जारी है। वहीं डैम बन जाने के बाद लगभग 50 से ज्यादा गांव में सिंचाई की समस्या का समाधान होगा, तो वहीं लोगों को पीने के लिए पानी भी मिल सकेगा। लेकिन फिलहाल इस डैम में हुए लीकेज के बाद अब हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।
आस-पास के गांव में मचा हड़कंप
धार जिले की धरमपुरी तहसील स्थित कारम नदी पर बन रहे बांध में अचानक लीकेज होने की सूचना मिलते ही आसपास के गांव में हड़कंप मच गया, जहां यह सूचना जैसे ही आला अधिकारियों को लगी, वैसे ही कलेक्टर और एसपी समेत तमाम अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। इतना ही नहीं डैम के लीकेज को दुरुस्त करने का काम भी जारी है, वहीं आस-पास के गांव में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
लीकेज को दुरुस्त करने का काम जारी
डैम का लीकेज और ना बढ़ सके इसको लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जहां डैम का पानी खाली किया जा रहा है, तो वहीं डैम के पास नहर नुमा रास्ता बनाकर पानी को निकालने की कवायद की जा रही है। वहीं जैसे ही डैम का वाटर लेवल कम होगा, वैसे ही लीकेज के मरम्मत का काम शुरू होगा। फिलहाल बारिश नहीं होने से राहत नजर आ रही है, लेकिन यदि आने वाले समय में बारिश होती है तो यह काम काफी मुश्किल हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications