Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

तेजी से बढ़ रहा साइबर क्राइम, ADGP ने कॉलेज स्टूडेंट्स को दिए बचाव के टिप्स

लगातार बढ़ते सायबर क्राइम से बचाव के लिए एडीजीपी डॉ. वरुण कपूर ने महाविद्यालय के छात्रों को संबोधित किया है, इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र सेशन में मौजूद रहे.

indore

Recommended Video

    धार: रोजी रोटी पर चला प्रशासनिक बुलडोजर, कई लोग हुए बेरोजगार

    साइबर क्राइम बहुत तेजी से बढ़ रहा है, इससे बचने के लिए जागरूकता रखें। अपने लिए सुरक्षा की एक मानसिकता बनाएं। लालच से बचें कभी भी शॉर्टकट को ना अपनाएं, अपने विवेक का इस्तेमाल करें। कभी भी जानकारी शेयर करने में जल्दबाजी ना करें अपने पास अधिक से अधिक जानकारी रखें। यह बात अतिरिक्त डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस मध्यप्रदेश डॉ. वरुण कपूर ने शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में साइबर अपराधों से सुरक्षा विषय पर आयोजित कार्यशाला में कही।

    अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट ना करें

    साथ ही एडीजीपी डॉ. वरुण कपूर ने कहा कि, मोबाइल हमारे साथ 24 घंटे रहता है इससे आजकल क्या कुछ नहीं हो सकता है। यह हमारे शरीर का पार्ट सा बन गया है। साइबर क्राइम के लिए यह एक माध्यम है। यह उसके लिए हथियार साबित होता है जो कि एक अदृश्य हथियार है। यह हमें दिखने वाले खतरों से अधिक खतरनाक साबित हो सकते हैं। यह एक वर्चुअल दुनिया का अपराध है जोकि उपकरण आधारित है। इससे बचने के लिए हमें अपनी मानसिकता को बदलना पड़ेगा। किसी भी मैटर को शेयर करने से पहले उसकी सत्यता जाने। अब आप मोबाइल, लैपटॉप, पीसी चालू करते हैं तो मन में यह ख्याल रखें कि आप दूसरी दुनिया में प्रवेश कर रहे हैं किसी भी अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट ना करें।

    किसी पर भी एकदम से भरोसा ना करें

    साइबर वर्ल्ड से आप स्वयं ही अपनी सजगता से खुद को बचा सकते हैं। सुरक्षा को एक आदत बना ले। वर्चुअल वर्ल्ड में किसी भी प्रकार की गलती ना करें। साइबर क्राइम का सबसे पहला कारण साइबर बुलीइंग होता है। इससे बचने के लिए इसमें आप किसी भी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया ना दें। ऑनलाइन गेमिंग से आजकल को बहुत नुकसान हो रहा है। जिसका शिकार युवा पीढ़ी हो रही है। अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी को भी ऐसे ही ना दें उसे सुरक्षित रखें। साइबर स्टॉकिंग का शिकार महिलाएं और बालिकाएं को किया जाता है। इससे बचने के लिए किसी भी फ्रेंड रिक्वेस्ट ,ईमेल ,मैसेज मिसकाल जो बार-बार आते हैं उसके प्रति आप सजग रहे। साइबर वर्ल्ड में किसी पर भी एकदम से भरोसा ना करें।

    ये भी पढ़े- Indore में NRI मेहमानों के लिए बनेगी कॉलोनी, IDA ने शुरू की तैयारी

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+