Indore News: निगम कमिश्नर की गाड़ी के आगे नींबू काटकर फेंका, जादू टोने के शक में शिकायत दर्ज

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से निगम कमिश्नर हर्षिका सिंह की कार के आगे नींबू काटकर फेंकने और टोना टोटका करने का मामला सामने आया है, जिसके बाद निगम आयुक्त ने संयोगितागंज थाने में मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के मुताबिक की यह वाक्या उस वक्त हुआ जब निगम कमिश्नर की गाड़ी एआईसीटीसीएल कार्यालय के बाहर खड़ी हुई थी, तभी निगमकर्मी ने निगमायुक्त की कार के आगे नींबू काटकर फेंक दिया, जिसके बाद जब सीसीटीवी फुटेज जांचे गए तो निगम आयुक्त की कार के आगे निगमकर्मी नींबू फेंकता नजर आया। इसके बाद निगम में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

Indore

कुछ ऐसा है मामला

जानकारी के मुताबिक यह पूरा घटनाक्रम 16 अक्टूबर का बताया जा रहा है, जब निगमकर्मी कुछ साथियों के साथ नलखेड़ा स्थित मंदिर में हवन पूजन करने गए हुए थे, तभी वहां से हवन और पूजन के बाद उन्हें कुछ नींबू दिए गए, जहां निगमकर्मी ने इंदौर जाकर निगम कमिश्नर की लोकेशन निकाली, और वहीं निगम कमिश्नर की कार के आगे नींबू काटकर फेंक दिए। इस बात की जानकारी जब स्टाफ ने निगमायुक्त को दी तो निगम आयुक्त ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए, जहां सीसीटीवी फुटेज में निगमकर्मी द्वारा नींबू कार के आगे फेंकने का मामला सामने आया, जिस पर शिकायत दर्ज कराई गई है।

निगमकर्मी ने माफी मांगी

इस पूरे घटनाक्रम के बाद मीडियाकर्मियों ने निगमकर्मी का भी पक्ष जानना चाहा, लेकिन निगमकर्मी से किसी की कोई बात नहीं हो पाई। वहीं पूरे घटनाक्रम के बाद निगम परिसर में हड़कंप मच गया, जहां हर तरफ इसी घटनाक्रम की चर्चा हो रही थी। बताया जा रहा है कि, निगमकर्मी ने इस पूरे घटनाक्रम के बाद निगमायुक्त से माफी भी मांगी है। उधर, पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है। बहरहाल, देखने वाली बात होगी कि इस पूरे घटनाक्रम की जांच में क्या कुछ निकलकर सामने आता है।

ये भी पढ़े- Ujjain के शमशान घाट में कमलनाथ के लिए तंत्र साधना, क्यों लिया जा रहा तांत्रिक क्रिया का सहारा, जानिए?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+