Indore में Corona कमबैक, महज 24 घंटे में सामने आए इतने नए मामले
इंदौर में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता चला जा रहा है, जहां मंगलवार को भी शहर में कोरोना के नए मामले सामने आए हैं.

Recommended Video
देश भर के साथ ही प्रदेश में भी कोरोना संक्रमण के मामले अब रफ्तार पकड़ने लगे हैं, जहां प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती चली जा रही है। मंगलवार को जारी हुए बुलेटिन में 10 नए कोविड पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं। इससे पहले सोमवार को भी साथ में कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए थे। उधर, कोरोना संक्रमण के चलते राजधानी भोपाल में महिला की मौत होने का मामला भी सामने आया है, जहां लंबे वक्त के बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमण से किसी की जान गई है।
लगातार बढ़ रही मामले
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर की बात की जाए तो यहां कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते चले जा रहे हैं, सीएमएचओ डॉ. बीएस सत्या के मुताबिक कुल 162 सैंपल टेस्ट किए गए थे, जिनमें से 152 नेगेटिव आए हैं, तो वहीं 10 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। फिलहाल, एक्टिव मरीजों की संख्या 44 बताई जा रही है। उधर, मंगलवार को 9 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इंदौर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार सामने आ रही है, लेकिन राहत की बात यह है कि इनमें कोई भी मरीज गंभीर नहीं है, अधिकांश मरीज घर पर ही अपना उपचार कराकर ठीक हो रहे हैं, तो वहीं कुछ लोगों को ही अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत पड़ रही है।
सावधानी रखने की जरूरत
प्रदेश के बड़े शहरों में लगातार बढ़ता कोरोना संक्रमण अब चिंता का विषय बनता चला जा रहा है, जहां संक्रमण से बचने के लिए अब लोगों को सावधानी रखने की आवश्यकता है. संक्रमण से बचने के लिए लोग मास्क का उपयोग कर सकते हैं, तो वहीं भीड़-भाड़ से बचने के साथ ही सेनीटाइजर का उपयोग भी समय-समय पर करते रहें। उधर, कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश के अलग-अलग जिलों में स्थित सरकारी अस्पतालों और निजी अस्पतालों में मॉक ड्रिल आयोजित की गई, जिसमें कोविड के लिए लगने वाले हर संभव संसाधन की जांच पड़ताल की गई।
ये भी पढ़े- Indore news: गर्लफ्रेंड को आईफोन दिलाने के लिए बॉयफ्रेंड करता था चेन स्नेचिंग, ऐसे हुआ पर्दाफाश












Click it and Unblock the Notifications