Indore news: देवी अहिल्या विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह, राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने छात्रों को दिया ये संदेश

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ, जहां इस दीक्षांत समारोह में राज्यपाल मंगू भाई पटेल बतौर अतिथि शामिल हुए।

indore

Recommended Video

    27 मार्च को श्री श्री रविशंकर कराएंगे योग,इंदौर में बनेगा विश्व रिकॉर्ड

    शिक्षा की नगरी कहे जाने वाले शहर इंदौर में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ, जहां इस दीक्षांत समारोह में राज्यपाल मंगू भाई पटेल बतौर अतिथि शामिल हुए।राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने कहा है कि, युवा अपने केरियर निर्माण के साथ व्यापक सोच लेकर आगे बढ़े। वे अपने केरियर के साथ समाज का केरियर भी बनाएं। अपनी शिक्षा का उपयोग स्वयं की उन्नति के साथ समाज एवं देश की उन्नति के लिए भी करें। श्री पटेल ने युवाओं से कहा कि आपकी सोच का दायरा और आपकी जिम्मेदारी कैरियर से कहीं अधिक व्यापक होनी चाहिए, क्योंकि बेहतर इंसान बनना ही शिक्षा का प्रमुख उद्देश्य है। श्री पटेल ने कहा कि जीवन में बड़ा बनना अच्छी बात है, लेकिन अच्छा होना और भी बड़ी बात है।

    विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है

    राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने कहा कि, विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होकर प्रसन्नता का अनुभव हो रहा हैं। दीक्षांत विद्यार्थियों, शिक्षकों और परिवारजन सभी के लिए खुशी का अवसर है। यह हमारे लिये अत्यन्त गौरव का विषय है कि इस विश्वविद्यालय का नाम लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर के नाम पर है, जिन्होंने लोक कल्याण के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दैवत्व प्राप्त किया है। मैं उनका स्मरण कर नमन करता हूँ। आज उपाधि, स्वर्ण पदक और रजत पदक प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देता हूँ। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

    नए सपने देखिए और बड़े सपने देखिए

    राजपाल मंगूभाई पटेल ने कहा कि, शोध, उपाधि एवं पदक प्राप्त करने वालों में बालिकाओं की संख्या बालकों से अधिक होना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बन रहे विकसित और समावेशी न्यू इंडिया की झलक है। हम सब के लिए यह खुशी और गर्व का विषय है। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति में विद्यार्थियों को बंधन मुक्त शिक्षा का अवसर दे कर हौसलों के साथ सफलता की अनन्त ऊँचाइयों को छूने का अवसर दिया है। राज्यपाल ने विद्यार्थियों से कहा कि, वे नए भारत और नए विश्व के निर्माण के लिए नए सपने देखिए और बड़े सपने देखिए।

    भारतीय लोगों ने सम्मानित स्थान बनाया है

    राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने कहा कि, हमारा देश नए और गहरे विचारों को अपनाने वाला देश है, जहां प्राचीनतम वेद और उपनिषद, भगवान महावीर और बुद्ध के विचार आज भी जीवंत हैं। इसीलिए आज भी पूरे विश्व में सिलिकॉन वैली से सिडनी तक, आधुनिक कार्य-क्षेत्रों में भी भारतीय लोगों ने सम्मानित स्थान बनाया है। युवा विभिन्न भाषाओं और संस्कृतियों का आदर करें, स्वागत करें, लेकिन अपनी जड़ों से हमेशा जुड़े रहें क्योंकि अपनी जड़ों से ही जुड़े रहना भविष्य की संजीवनी है, सृजनशीलता मिलती है।

    ये भी पढ़े- Ladli behna yojana: फॉर्म भरते समय इन बातों का रखें ध्यान, Indore संभाग में कैसी है व्यवस्था, जानिए?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+