Indore में शराब दुकान पर डिस्काउंट की बात को लेकर विवाद, जमकर हुई मारपीट
शराब दुकान पर डिस्काउंट लेने की बात को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया, दोनों ही पक्ष आमने-सामने हो गए, जिसमें शराब दुकान कर्मचारी को गंभीर चोट आई है.

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार अपराध बढ़ते चले जा रहे हैं, जहां बदमाशों के हौंसले कितने बुलंद है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है की बीच सड़क पर बदमाश मारपीट करते नजर आ रहे हैं. दअरसल, शराब दुकान पर डिस्काउंट लेने की बात को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया, दोनों ही पक्ष आमने-सामने हो गए, जिसमें शराब दुकान कर्मचारी को गंभीर चोट आई है. यह पूरा घटनाक्रम दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गए. शराब दुकानदार द्वारा विवाद को देखते हुए फायरिंग भी की गई. मामले में पुलिस ने एक पक्ष के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है.
पुलिस ने बदमाशों को खदेड़ा
घटनाक्रम की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा. उधर, दोनों ही पक्ष थाने सामने विवाद करने लगे, जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को खदेड़ा। वहीं शराब दुकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं, जिसमें दोनों पक्ष मारपीट करते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है की, मामला विजय नगर थाना क्षेत्र के भमोरी स्थित शराब दुकान का है, जहां एक युवक अपने अन्य साथियों के साथ शराब लेने पहुंचा था. इसी दौरान शराब दुकान पर डिस्काउंट को लेकर दुकानदार से विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ा कि, दोनों ही पक्ष आमने-सामने हो गए और एक दूसरों पर लाठी-डंडे और पत्थरों से हमला करने लगे. घटना में शराब दुकान में मौजूद एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया.
पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है
घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जगजीत और एक अन्य साथी को हिरासत में ले लिया है. वहीं अब पुलिस अन्य लोगों की तलाश में पुलिस जुटी है. घटना में शराब दुकान कर्मचारियों द्वारा गोली चलाने की भी बात सामने आई है. हालांकि, पुलिस ने इस बात से इनकार किया है. वहीं पुलिस ने शराब दुकानदार कर्मचारी की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार अपराध बढ़ते चले जा रहे हैं, जहां बदमाशों के हौंसले कितने बुलंद है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है की बीच सड़क पर बदमाश मारपीट करते नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़े- MP में Police का Action, अधिकारियों ने दल बल के साथ शुरू किया चेकिंग अभियान












Click it and Unblock the Notifications