Indore पहुंचे सीमा हैदर के वकील ने फिर क्यों लिया 'अदनान सामी' का नाम? नागरिकता के सवाल पर कही यह बड़ी बात
Seema Haider's lawyer: अब भारत की नागरिकता में उलझा सीमा हैदर विवाद बड़ी बहस का मुद्दा बन गया हैं। सीमा के लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ रहे सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह के भी एक के बाद एक बयान सामने आ रहे हैं। कुछ बातें अलग-अलग जगहों पर पुरानी ही दोहराई जा रही हैं और सवाल उठा रहे हैं।
सीमा के वकील एपी सिंह इंदौर पहुंचे तो उन्होंने एक बार फिर अदनान सामी का नाम लिया। उन्होंने सवाल किया कि जब इस देश में अदनान सामी को रहने की इजाजत है, तो भला सीमा को नागरिकता देने में क्या परेशानी हो रही है? उन्होंने दो टूक कहा कि सीमा ने कोई कानून नहीं तोड़ा , बाबजूद उसके साथ ऐसा सलूक हो रहा है।
एपी सिंह बोले कि सीमा को जान का खतरा बना हुआ है। धार्मिक संगठन तरह तरह से रिएक्ट कर रहे है और धमकियां भी मिल रही हैं। पति ने पाकिस्तान में उसे मौखिक तलाक दिया, फिर नेपाल में सचिन से उसने शादी कर ली। धर्म परिवर्तन कर वह नोएडा में रहने लगी। इसमें कौन सा और कैसा गुनाह है?

सीमा-सचिन को लेकर सोशल मीडिया वायरल मीम्स को भी एडवोकेट एपी सिंह ने आपत्तिजनक करार दिया। उन्होंने कहा कि किसी कपल के निजी मामलों में दूसरों को बोलने का कोई अधिकार नहीं हैं। वह दुबई से नेपाल के रास्ते अपने पासपोर्ट पर भारत आई है। उसका पहला पति बच्चों को तक साथ रखने तैयार नहीं रहा। इस वजह से वह बच्चों को भी साथ ले आई और सचिन उन्हें अपनाने में भी बड़ा दिल दिखाया।
हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब सीमा के वकील ने अदनान सामी को लेकर ऐसा बयान दिया। इससे पहले भी वह कई जगहों पर सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने एक और बड़ा बयान भी दिया कि 'सीमा तो शुद्ध देसी घी है, कोई पराठे में लगा लो, कोई रोटी में लगा लो, कोई खिचड़ी में लगा लो, दाल में डाल लो, सब्जी में डाल लो, जहां जिसको स्वाद लगता है, सीमा के नाम का प्रयोग कर लेते हैं।' सोशल मीडिया पर इसकी भी खूब चर्चा हो रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications