महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने संभाला मैदान, मशाल रैली निकालकर किया पुतला दहन!
इंदौर, 21 मई: प्रदेश भर में लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने मैदान संभाल लिया है, जहां कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता बढ़ती महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं. ऐसा ही एक विरोध प्रदर्शन इंदौर के पालदा क्षेत्र में कांग्रेस सेवा दल की ओर से आयोजित किया गया, जिसमें महंगाई रूपी विशाल पुतले का दहन भी किया गया. कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह इंदौर आए हुए थे, जहां उन्होंने हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ इस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया. इस दौरान पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल समेत तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे.

कांग्रेस नेताओं ने साधा सरकार पर निशाना
पालदा क्षेत्र में कांग्रेस की ओर से आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मशाल रैली निकालकर जमकर नारेबाजी की, साथ ही कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर निशाना साधते हुए गलत नीतियों की जमकर आलोचना की, वहीं जनता को जल्द महंगाई से राहत ना मिलने पर सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन करने का अल्टीमेटम भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया.
पुलिस ने पुतला दहन करने से रोका
लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ इस विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता इकट्ठे हुए, जहां कार्यकर्ताओं ने महंगाई रूपी पुतले का दहन करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने कार्यकर्ताओं को ऐसा करने से रोक दिया. पुलिस अधिकारियों की माने तो कांग्रेस की ओर से सिर्फ रैली की इजाजत ली गई थी.
लगातार जारी है विरोध प्रदर्शन
प्रदेश भर में लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी है, जहां अलग-अलग तरह से कांग्रेस कार्यकर्ता महंगाई के खिलाफ विरोध करते हुए सरकार को आईना दिखाने का काम कर रहे हैं. बहरहाल अब देखने वाली बात होगी कि कांग्रेस की ओर से किए जा रहे विरोध प्रदर्शन का कितना असर आने वाले समय में देखने मिलता है.
ये भी पढ़े- Weather Update: जल्द बदलेगा मालवा-निमाड़ का मौसम, आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट!












Click it and Unblock the Notifications