Weather Update: जल्द बदलेगा मालवा-निमाड़ का मौसम, आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट!

इंदौर, 20 मई: मध्यप्रदेश में इन दिनों गर्मी अपना कहर बरपा रही है, लेकिन इस बीच अब जल्द ही मौसम परिवर्तन होने की संभावना जताई जा रही है, जहां प्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल में आने वाले दिनों में आंधी तूफान के साथ रिमझिम बारिश का दौर देखने मिल सकता है, लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण तापमान में जहां बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, तो वहीं मौसम परिवर्तन की संभावना लोगों के लिए राहत लेकर आई है. मौसम विशेषज्ञों की माने तो द्रोणिका बनने की संभावना के चलते राजस्थान और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों के साथ ही मध्य प्रदेश के मालवा निमाड़ अंचल में गरज चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है.

indore

नौतपा में होगी बारिश

इस बार नौतपा 25 मई से शुरू होगी जो जून तक चलेगी. नौतपा के दिनों में सर्वाधिक गर्मी होने का अनुमान लगाया जाता है, लेकिन इस बार नौतपा के बीच हवा आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है. ऐसा माना जाता है कि यदि नौतपा के दिनों में बारिश होती है, तो मानसून पर इसका सीधा असर पड़ता है, जिसके चलते मानसून के दौरान कम बारिश हो सकती है.

प्रदेश के इन हिस्सों में गर्मी का प्रकोप

वैसे तो इस बार पूरे मध्यप्रदेश में गर्मी कहर बरपा रही है, जहां लगातार बढ़ता तापमान पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ रहा है. ऐसे में मध्यप्रदेश के ग्वालियर-चंबल समेत तमाम अंचलों में तापमान लगातार बढ़ते चला जा रहा है. प्रदेश के ग्वालियर, भिंड, मुरैना, शिवपुर, इंदौर, उज्जैन, खरगोन और बड़वानी जैसे जिलों में गर्मी का खासा प्रकोप देखने मिल रहा है.


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+