Indore News: नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स में की बंपर बढ़ोतरी, कांग्रेस ने दिया अल्टीमेटम
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में नगर निगम की ओर से प्रॉपर्टी पर टैक्स बढ़ा दिया गया है, जहां टैक्स के बड़े हुए भार का सीधा असर शहर की तमाम कॉलोनी के लोगों पर पड़ेगा। वहीं इसे लेकर अब विपक्ष यानी कांग्रेस के पार्षदों ने अपनी आवाज बुलंद की है, जहां पार्षदों ने नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में इस फैसले को वापस लेने के लिए ज्ञापन सौंपा है।
कांग्रेस पार्षदों और नेताओं ने टैक्स में हुई बढ़ोतरी को वापस लेने का अल्टीमेटम नगर निगम को दिया है। साथ ही उन्होंने ऐसा नहीं होने पर विरोध प्रदर्शन करने, और धरना देने की चेतावनी दी है। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और पार्षद ज्ञापन सौंपने नगर निगम पहुंचे थे।

नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने बताया कि, इंदौर नगर निगम के द्वारा पिछले बजट के दौरान संपत्ति कर की दर वृद्धि का प्रस्ताव रखा गया था। इस प्रस्ताव का कांग्रेस के द्वारा विरोध किया गया था। उस समय पर शोरगुल के बीच बजट के साथ इस प्रस्ताव को मंजूर कर दिया गया था। हमने इस प्रस्ताव पर अपनी आपत्ति सभापति को भी दी थी। उस समय कहा गया था कि इन आपत्तियों पर विचार कर फैसला लिया जाएगा। लेकिन बिना कोई विचार किए इस प्रस्ताव को नए वित्त वर्ष में जस का तस लागू करने की पहल की गई है। यह पहल जनता पर अत्याचार है। हम इसका विरोध करते हैं।
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में नगर निगम पिछले कुछ वक्त से लगातार प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाने पर विचार कर रहा था, जिसके बाद अब नगर निगम की कुछ कॉलोनियों पर प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ा दिया गया है। वहीं इसके बाद कांग्रेस पार्षद दल की ओर से इसका विरोध किया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे समेत तमाम कांग्रेस पार्षद इसके विरोध में अपना ज्ञापन सौंपते हुए नाराजगी जाहिर कर रहे हैं, बहरहाल, देखना होगा कि, क्या नगर निगम अपना फैसला वापस लेता है, या फिर जनता को बड़े हुए प्रॉपर्टी टैक्स का भार उठाना पड़ेगा।
ये भी पढ़े- Indore News: चौराहे पर भीख देने वाले हो जाएं सावधान, जेल की हवा खा सकते हैं












Click it and Unblock the Notifications