Indore News: BJP की रिकॉर्ड जीत के शिल्पकार कैलाश विजयवर्गीय, कुछ ऐसे लिखी विजय स्क्रिप्ट
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना संपन्न हो चुकी है, जहां इंदौर से BJP ने जीत का रिकॉर्ड कायम किया है। इंदौर से BJP प्रत्याशी शंकर लालवानी ने लगभग 11 लाख मतों से चुनाव जीतने में कामयाबी हासिल की है।
देश में सर्वाधिक मतों से BJP प्रत्याशी के जीतने का रिकॉर्ड इंदौर लोकसभा से कायम हुआ है, जहां इंदौर लोकसभा में BJP की रिकॉर्ड जीत देश भर में नंबर एक पर रही है। इंदौर में BJP की रिकॉर्ड जीत का श्रेय संगठन को दिया जा रहा है, जहां कुछ लोग इसे सियासत के मैनेजमेंट मास्टर कैलाश विजयवर्गीय के बेहतर मैनेजमेंट का परिणाम बता रहे हैं।

इंदौर लोकसभा सीट पर BJP को रिकॉर्ड मतों से जीतने की जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के पास थी। यही कारण रहा कि, विजयवर्गीय लगातार इंदौर लोकसभा सीट पर रिकॉर्ड जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे थे। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने चुनाव से पहले ही इंदौर लोकसभा सीट से BJP के 8 लाख वोटों से जीतने की भविष्यवाणी की थी, तो वहीं विजयवर्गीय की भविष्यवाणी के बाद अक्षय बम के BJP में आते ही यह आंकड़ा 11 लाख तक जा पहुंचा है।
सूत्रों की माने तो कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ही कांग्रेस से प्रत्याशी बनाए गए अक्षय बम को BJP में लाने की स्क्रिप्ट लिखी थी। यही कारण रहा की, चुनाव से ऐन वक्त पर अक्षय बम कांग्रेस का दामन छोड़ BJP में शामिल हो गए। इतना ही नहीं, अक्षय बम ने नामांकन वापस भी ले लिया था। यही कारण रहा कि, चुनाव मैदान से कांग्रेस गायब हो गई, और कांग्रेस ने NOTA को अपना समर्थन दे दिया। उसी उसके परिणाम यह रहा कि, इंदौर से BJP ने 11 लाख वोटो की जीत हासिल कर ली, जो अब तक देश में किसी भी सांसद प्रत्याशी की सबसे बड़ी जीत है।
ये भी पढ़े- Indore News: कैलाश विजयवर्गीय ने किया पौधारोपण, इंदौरियों को दिया खास संदेश












Click it and Unblock the Notifications