CM Shivraj पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला कांग्रेस नेता गिरफ्तार, BJP बोली- जनता देगी जवाब
सियासत के गढ़ इंदौर में पुलिस ने मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले कांग्रेस नेता को देर रात गिरफ्तार कर लिया। वहीं अब इस पूरे मामले को लेकर सियासत का सिलसिला भी तेज हो गया है.

Recommended Video

प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में डीसीपी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत की थी। वहीं मामले में पुलिस ने देर शाम प्रकरण दर्ज कर कांग्रेसी नेता चंद्रशेखर पटेल की तलाश शुरू करते हुए जगह जगह छापेमारी की कार्रवाई की थी। वहीं पुलिस को देर रात सफलता हाथ लगी है, जहां पुलिस ने आपत्तिजनक कमेंट करने वाले कांग्रेस नेता को देर रात गिरफ्तार कर लिया। वहीं अब इस पूरे मामले को लेकर सियासत का सिलसिला भी तेज हो गया है, जहां बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस पर अनुशासन को लेकर निशाना साध रहे हैं।
कुछ ऐसा है पूरा मामला
विजय नगर थाना क्षेत्र के सत्य साईं चौराहे के पास कांग्रेसियों द्वारा बिना अनुमति सभा का आयोजन किया गया था। इस दौरान कांग्रेस नेता चंद्रशेखर पटेल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर अभद्र टिप्पणी की थी, जहां भाजपा के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ डीसीपी कार्यालय पहुंचे थे, जहां पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर की गई अभद्र टिप्पणियों को लेकर पुलिस ने कांग्रेस नेता चंद्रशेखर पटेल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था। वहीं कांग्रेसी नेता की तलाश में जुटी पुलिस टीम को देर रात कामयाबी मिली थी, जहां बायपास पर पुलिस ने कांग्रेस नेता चंद्रशेखर पटेल को गिरफ्तार किया है।
बीजेपी ने साधा निशाना
इस पूरे मामले को लेकर बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि, मुख्यमंत्री के विरुद्ध इस तरह की अशोभनीय टिप्पणी करना कांग्रेस सहित उनके कार्यकर्ताओं के मानसिक दिवालियापन और चाल चरित्र चेहरे को दर्शाता है। सेवा दल के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल आपराधिक प्रवृत्ति का होकर इस पर इंदौर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रकरण दर्ज है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री जी को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। ऐसे अपराधिक तत्वों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही रणदिवे ने कहा कि, कांग्रेस को इस घृणित कृत्य का जवाब जनता चुनाव में जब कांग्रेस जनता के बीच जाएगी तब देगी।
ये भी पढ़े- Ujjain वाले होम स्टे के जरिये कर सकते हैं अतिरिक्त कमाई, टूरिज्म बोर्ड का प्लान तैयार












Click it and Unblock the Notifications