Ujjain वाले होम स्टे के जरिये कर सकते हैं अतिरिक्त कमाई, टूरिज्म बोर्ड का प्लान तैयार

उज्जैन में मप्र टूरिज्म बोर्ड द्वारा होम-स्टे पंजीयन के लिए विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है, जिसके तहत लोग अपनी आवास, अतिरिक्त घर, फार्म हाउस को मप्र टूरिज्म बोर्ड की होम-स्टे योजनाओं के साथ पंजीकृत कर सकते हैं.

ujjain

Recommended Video

    उज्जैन: वित्त मंत्री पहुंचे,ओलावृष्टि सर्वे को लेकर दिए सख्त निर्देश ,देखें ये बड़ी खबर

    धार्मिक नगरी उज्जैन में मप्र टूरिज्म बोर्ड द्वारा होम-स्टे पंजीयन के लिए विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है। उज्जैन में श्री महाकाल लोक के निर्माण के पश्चात श्रद्धालुओं की संख्या में अत्यधिक वृद्धि हुई है। इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपनी आवास, अतिरिक्त घर, फार्म हाउस को मप्र टूरिज्म बोर्ड की होम-स्टे योजनाओं के साथ पंजीकृत करके अपनी संस्कृति का प्रचार-प्रसार एवं अतिरिक्त आय अर्जित करने हेतु पर्यटन विभाग मध्यप्रदेश शासन के साथ पंजीकृत कर सकते हैं।

    कुछ ऐसी है योजना

    प्रमुख सचिव पर्यटन एवं प्रबंध संचालक मप्र टूरिज्म बोर्ड के शिवशेखर शुक्ला द्वारा जानकारी प्रदान की गई क‍ि, इस हेतु मार्च माह में 14 से 17 मार्च 2023 तक उज्जैन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत 15 मार्च 2023 को होटल क्षिप्रा रेसीडेन्सी उज्जैन में सुबह 10 बजे से इच्छुक निजी सम्पत्तिधारकों को होम-स्टे संबंधी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने हेतु कार्यशाला का आयोजन क‍िया जा रहा है। 16 व 17 मार्च 2023 को मप्र टूरिज्म बोर्ड भोपाल के प्रतिनिधियों द्वारा इच्छुक निजी सम्पत्तिधारकों की प्रस्तावित इकाई का प्रारंभिक निरीक्षण करके ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया को पूर्ण क‍िया जाएगा।

    यह ले सकते हैं लाभ

    होम-स्टे संबंधी योजनाओं के माध्यम से स्थानीय हितधारकों के हर वर्ग को जोड़ने का प्रयास किया गया है। इसमें विशेषकर गृहिणी, स्थानीय युवा टूर. ट्रेवल्स, गाईड, नेचुलिस्ट, हेरीटेज सम्पत्तियां, पारम्पारिक चिकित्सा पद्धति से जुड़े हुए विशेषज्ञ, सेवानिवृत्त अधिकारी, कर्मचारी, स्थानीय व्यवसायी, ग्रामीण स्व सहायता समूह, पंजीकृत पर्यटन सोसाईटी, स्थानीय कला एवं हस्तकला के कारीगर, स्थानीय खानपान के विशेषज्ञ, उन्नत तकनीक का उपयोग करने वाले कृषक आदि सम्मिलित हैं। इच्छुक इकाई संचालक कार्यशाला में सहभागिता हेतु अथवा पंजीयन हेतु जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद कार्यालय अथवा मप्र टूरिज्म बोर्ड भोपाल के दूरभाष नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। कुलमिलाकर, देखा जाए तो धार्मिक नगरी उज्जैन में मप्र टूरिज्म बोर्ड द्वारा होम-स्टे पंजीयन के लिए विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है। उज्जैन में श्री महाकाल लोक के निर्माण के पश्चात श्रद्धालुओं की संख्या में अत्यधिक वृद्धि हुई है।

    ये भी पढ़े- MP: सरकार की इन योजनाओं ने बदली किसानों की किस्मत, कम लागत में कमाया भरपूर मुनाफा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+