'कैलाश विजयवर्गीय मदद करते तो चुनाव जीत जाता', कांग्रेस नेता अनिल शास्त्री ने क्यों कही ये बात?
पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्री के बेटे अनिल शास्त्री लाल बहादुर शास्त्री इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस कॉलेज के कार्यक्रम में हिस्सा लेने इंदौर आए थे, जहां कॉलेज के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनिल शास्त्री ने अपने उस वक्त को याद किया, जब उन्होंने इंदौर से चुनाव लड़ा था, लेकिन उस वक्त शास्त्री को चुनाव में हार मिली थी, और उसी हार पर बात करते हुए मजाकिया अंदाज में उन्होंने कहा कि, यदी कैलाश विजयवर्गीय उनकी मदद कर देते तो वे चुनाव जीत जाते।
लाल बहादुर शास्त्री इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस कॉलेज ने अपने 10 साल पूरे कर लिए हैं, जहां इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, लाल बहादुर शास्त्री के बेटे अनिल शास्त्री, पोते आदर्श शास्त्री समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

शास्त्री ने कही ये बात
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लाल बहादुर शास्त्री के बेटे अनिल शास्त्री ने अपने उस वक्त को याद किया, जब उन्होंने इंदौर से चुनाव लड़ा था, लेकिन उस वक्त शास्त्री को चुनाव में हार मिली थी, और उसी हार पर बात करते हुए मजाकिया अंदाज में उन्होंने कहा कि, यदी कैलाश विजयवर्गीय उनकी मदद कर देते तो वे चुनाव जीत जाते. साथ ही शास्त्री ने कहा कि, कोई बात नहीं, आगे अपेक्षा करूंगा। वहीं अनिल शास्त्री की ये बात सुन मंच पर बैठे कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुस्कुरा दिए, जहां दोनों नेताओं के बीच दिखा ये मजाकिया अंदाज अब सियासत में सुर्खियां बन गया है।
शिक्षा की नगरी कहे जाने वाले शहर इंदौर में लाल बहादुर शास्त्री इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस कॉलेज में 10 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शामिल हुए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के कामों की सराहना करते हुए वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बिल्कुल लाल बहादुर शास्त्री की तरह बताया है। साथ ही उन्होंने संस्था को इस सफलता के लिए बधाई दी है।
ये भी पढ़े- Loksabha Election: इंदौर से मराठी मांगे टिकट, बैठक में हुई बात, BJP नहीं तो कोई और सही












Click it and Unblock the Notifications