New year 2023 : Indore छुएगा स्वच्छता का सातवां आसमान, नए साल में नया संकल्प
साल 2023 में इंदौर एक नया किर्तीमान हासिल करने की तैयारी कर रहा है, जिसमें इंदौर स्वच्छता का सातवां आसमान छुने के लिए तैयार है, जिसे लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर ने छठी बार नंबर वन का खिताब हासिल किया है, जहां इंदौर अब लगातार सातवीं बार स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर वन बनने की तैयारी कर रहा है। यही कारण है कि, इंदौर ने स्वच्छता में एक बार फिर नंबर वन बनने के लिए अपनी टैगलाइन भी जारी कर दी है, जहां इंदौर को स्वच्छता की नई टैगलाइन इंदौर छुएगा स्वच्छता का सातवां आसमान मिली है। वहीं अब इसके बाद इंदौर में स्वच्छता को लेकर नए-नए काम किए जा रहे हैं। स्वच्छ शहर में अब स्वच्छता के लिए अच्छा काम करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करने का काम किया जा रहा है, जहां हर महीने स्वच्छता सम्मान का आयोजन भी नगर निगम की ओर से किया जाएगा।

इंदौर इसलिए नंबर वन
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर ने वैसे तो स्वच्छता में कई नए आयाम स्थापित किए हैं, लेकिन अबकी बार इंदौर शहर ने बायो सीएनजी प्लांट स्थापित कर बड़ा कमाल कर दिखाया था जिसके चलते इंदौर शहर ने कचरे से कमाई का तरीका पूरे देश को बतलाया है। इतना ही नहीं, इंदौर ने कचरे के कलेक्शन और ट्रांसपोर्टेशन पर शत-प्रतिशत यूजर चार्ज वसूलने और जीरो कॉस्ट माडल पेश किया। यही कारण है कि, अबकी बार इंदौर एक बार फिर स्वच्छता सर्वेक्षण में सबसे आगे नजर आया, और अबकी बार भी स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर वन आया है।

सातवां आसमान छुने की तैयारी
देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में अब सफाई को लेकर लगातार अलग-अलग तरह के प्रयास किए जा रहे हैं, जहां स्वच्छता का छक्का लगाने के बाद अब इंदौर स्वच्छता का सांतवा आसमान छुने की तैयारी कर रहा है।वहीं स्वच्छता में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए इंदौर नगर निगम ने स्वच्छता को लेकर सम्मान समारोह आयोजित किया, जिसमें सफाई को लेकर बेहतर काम करने वालों को सम्मानित किया गया। स्वच्छता को लेकर इंदौर शहर लगातार नए आयाम स्थापित कर सके इसके प्रयास इंदौर नगर निगम की ओर से किए जा रहे हैं।

कुछ ऐसी है नंबर वन बनने की कहानी
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर वैसे तो कई मामलों में नंबर वन है, लेकिन साल 2022 में इंदौर ने कई ऐसे आयाम स्थापित किए हैं, जिनसे ना केवल शहर का बल्कि प्रदेश और देश का नाम भी पूरी दुनिया में रोशन हुआ है। स्वच्छता में लगातार पांच बार नंबर वन आने वाले शहर इंदौर ने साल 2022 में भी नंबर वन का स्थान हासिल किया है, जहां देश में हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर को एक बार फिर प्रथम पुरस्कार दिया गया। इसी के साथ-साथ इंदौर ने स्वच्छता और अलग-अलग क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण सफलताएं अर्जित की है, जिसमें इंदौर में कचरे से बायो सीएनजी गैस बनाने का ना सिर्फ प्लांट स्थापित किया, बल्कि उस प्लांट से निकलने वाली गैस से बसें भी चलाई।
ये भी पढ़े- Indore में शुरू हुई 5G इंटरनेट सेवा, जानिए कैसे उठा सकेंगे फायदा












Click it and Unblock the Notifications