Khargone कलेक्टर का एक्टिव अंदाज, खुद कर डाली निर्माणाधीन सड़क की नपती
खरगोन कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा का ऐसा ही अलग अंदाज इससे पहले भी सामने आ चुका है। वहीं एक बार फिर कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने अलग-अलग स्थानों पर रोड़ नापी।
मध्यप्रदेश के खरगोन में कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा का एक्टिव अंदाज एक बार फिर सामने आया है, जहां कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने बीच सड़क पर उतरकर सड़क निर्माण के काम का जायजा लिया, तो वहीं उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं।
खरगोन कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा का ऐसा ही अलग अंदाज इससे पहले भी सामने आ चुका है। वहीं अब एक बार फिर कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने अलग-अलग स्थानों पर रोड़ नापी। संशय होने पर मौके से ही पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन यंत्री से सड़क निर्माण की जानकारी ली।

कलेक्टर ने नापी रोड़
कलेक्टर शिवराज सिंह चौहान जिला मुख्यालय से जब भी बाहर भ्रमण पर रहते है तो उनकी नजरें कही न कही खामी ढूंढ ही लेती है। गत दिवस शनिवार को जब वे लाड़ली बहना योजना के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लेने बड़गांव, नागझिरी, घट्टी और जामली रोड से निकले तो उन्हें बीच में सड़क निर्माण कार्य दिखाई दिया। नागझिरी और घट्टी के बीच सड़क संकरी दिखाई दी तो उन्होंने गाड़ी रोककर सड़क नपवाई। एसडीएम ओएन सिंह ने तीन अलग-अलग स्थानों पर रोड़ नापी। संशय होने पर मौके से ही पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन यंत्री विजय पंवार से सड़क निर्माण की जानकारी ली।
सड़क निर्माण कार्य देखा
उन्होंने बताया कि, नागझिरी और घट्टी के बीच 4.9 किमी. में नवीनीकरण का कार्य चल रहा है। ठेकेदार को गिट्टी खदान आवंटित नहीं हुई है। इस कारण शोल्डर नहीं कर पाए है। जबकि 2.5 किमी. मजबूतीकरण का कार्य से पूरा रोड बनेगा, जो खंडवा रोड़ से घट्टी तक 12.6 किमी. की सड़क है। इसमें 2.5 किमी. पीएमजीएसवाई से बनना है। कलेक्टर वर्मा ने निर्देश दिए कि पूरे मापदंड के अनुसार रोड पूर्ण करें, डामर होते ही शोल्डर भी साथ ही पूर्ण हो। कुलमिलाकर, कलेक्टर शिवराज सिंह चौहान शनिवार को जब वे लाड़ली बहना योजना के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लेने बड़गांव, नागझिरी, घट्टी और जामली रोड से निकले तो उन्हें बीच में सड़क निर्माण कार्य देखा।
ये भी पढ़े- Indore news: बीच सड़क पर बवाल, निगमकर्मियों ने जमकर की युवकों की पिटाई












Click it and Unblock the Notifications