MP news: मानसून की बेरुखी ने बढ़ाई किसानों की टेंशन, अधिकारी रखेंगे फसल पर नजर
कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने जिले के सभी शासकीय विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों को सघन भ्रमण करें। चल रहे विभागीय कार्यों को गति देकर लक्ष्य पूर्ण करें। विभागीय कार्यों की मैदानी स्थिति की मॉनिटरिंग भी करें।
साथ ही उन्होंने जिले में वर्तमान स्थिति को देखते हुये फसलों की स्थिति पर सतत निगरानी रखने के निर्देश भी दिये। उन्होंने स्कूलों में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सुनिश्चित किये जाने के निर्देश भी दिये। कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी की अध्यक्षता में समय सीमा के पत्रों के निराकरण (टी.एल.) तथा अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न हुई।

शिक्षकों को पुरस्कृत किया जाए
बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यापालन अधिकारी वंदना शर्मा, अपर कलेक्टर सपना लोवंशी तथा रोशन राय सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण की प्रगति की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिये कि जनसमस्याओं से जुड़े सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों को प्राथमिकता देकर निराकृत किया जाये। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किये कि वे स्कूलों का सघन भ्रमण करें। वे यह देखें कि स्कूल समय पर खूले, निर्धारित समय पर बंद हो, शिक्षक नियमित और समय पर स्कूल आयें और निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाई सुनिश्चित करें। शिक्षण कार्य में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों के विरूद्ध कार्यवाही की जाये। अच्छे कार्य करने वाले शिक्षकों को पुरस्कृत भी किया जाये।
बैठक में दिए खास निर्देश
बैठक में उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वर्तमान स्थिति को देखते हुये फसलों की स्थिति पर सतत निगरानी रखें। अपने-अपने क्षेत्रों का सघन भ्रमण करें। किसानों से नियमित संवाद बनायें रखें। किसानों की कृषि जरूरतों की पूर्ति के लिये हर संभव प्रयास किये जाएं। उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन या सलाह भी समय-समय पर दी जाये। बैठक में उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शासकीय कार्यों में वित्तीय अनुशासन का पूरा पालन करें। खरीदी कार्यों में भण्डार क्रय अधिनियम का सख्ती से पालन किया जाये। किसी भी तरह की वित्तीय अनुशासनहिनता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने जल जीवन मिशन के अपूर्ण कार्यों को नवम्बर माह के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश दिये।
ये भी पढ़े- MP Weather News: क्या अगस्त में कमजोर पड़ा मानसून सितंबर में दिखाएगा दम, कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications