Indore News: समय पर नहीं हुआ काम तो कलेक्टर को आया गुस्सा, अधिकारियों को दी सख्त सजा
मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कलेक्टर आशीष सिंह ने समय-सीमा में सीमांकन नहीं करने पर 12 अधिकारियों के विरूद्ध पेनल्टी लगाई है। उन्होंने यह कार्रवाई समय-सीमा (टीएल बैठक) में समीक्षा के दौरान उक्त लापरवाही पाये जाने पर की है।
कलेक्टर आशीष सिंह ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि, वे राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। समय-सीमा में प्रकरण निराकृत नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।

कुछ ऐसा है पूरा मामला
कलेक्टर ने उक्त कार्रवाई नायब तहसीलदार सिमरोल, तहसीलदार सांवेर, तहसीलदार देपालपुर, नायब तहसीलदार जूनी इंदौर, नायब तहसीलदार बेटमा, अतिरिक्त तहसीलदार राऊ, तहसीलदार खुड़ैल, तहसीलदार बिचोली हप्सी, तहसीलदार मल्हारगंज, नायब तहसीलदार खुड़ैल, नायब तहसीलदार बिचोली हप्सी और नायब तहसीलदार मानपुर के विरूद्ध की है। इसी तरह कलेक्टर सिंह ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों को भी समय-सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि 50 दिन से अधिक के अवधि के लंबित प्रकरणों का निराकरण अगले सात दिनों में शिविर लगाकर किया जाये।
लापरवाह अधिकारियों पर गिरी गाज
इंदौर जिले में 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाने का सिलसिला लगातार जारी है। जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही और उदासीनता बरतने पर अधिकारी-कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। आशा कार्यकर्ताओं की तरह ही नगर निगम के एनआरवाय के ऑपरेटरों को भी प्रति कार्ड 5 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह जानकारी यहां कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने के अभियान की प्रगति की समीक्षा के लिए ली गई बैठक में दी गई।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कलेक्टर आशीष सिंह ने समय-सीमा में सीमांकन नहीं करने पर 12 अधिकारियों के विरूद्ध पेनल्टी लगाई है। उन्होंने यह कार्रवाई समय-सीमा (टीएल बैठक) में समीक्षा के दौरान उक्त लापरवाही पाये जाने पर की है।
ये भी पढ़े- Indore News: हुड़दंग मचाने वालों पर गिरेगी गाज, देर रात को दिखा पुलिस का एक्शन अंदाज












Click it and Unblock the Notifications