Indore news: कलेक्टर आशीष सिंह का एक्शन, इस सरकारी कार्यालय का किया निरीक्षण

इंदौर में कलेक्टर आशीष सिंह ने कलेक्टर कार्यालय में स्थित नकल शाखा, रिकार्ड शाखा का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर आशीष सिंह ने निरीक्षण के दौरान कार्यों और व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि, नकल संबंधी आवेदनों का निर्धारित समयसीमा में निराकरण किया जाए। आवेदकों को समय सीमा में नकल उपलब्ध कराई जाए। किसी भी आवेदक को किसी भी तरह से परेशान नहीं होना पड़े यह व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इन दिनों कलेक्टर आशीष सिंह का एक्शन लगातार देखने मिल रहा है, जहां कलेक्टर आशीष सिंह कलेक्टर कार्यालय समेत अलग-अलग विभागों के दौरे पर नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं कलेक्टर एक्शन लेने के साथ ही जरूरी दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं.

Indore

कलेक्टर ने दिए निर्देश

कलेक्टर आशीष सिंह ने निर्देश दिए कि, कलेक्टर कार्यालय के रिकार्ड रूम में किसी को भी अनाधिकृत रूप से प्रवेश नहीं दिया जाये। अगर कोई व्यक्ति अनाधिकृत रूप से प्रवेश करता पाया जाये तो उसके विरूद्ध कार्यवाही की जाये। उन्होंने कहा कि, निगरानी के लिये सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मचारियों से आने वाले आवेदनों की संख्या, निराकरण में लगने वाला समय, निराकरण की प्रक्रिया आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि आवेदकों को निर्धारित समय पर नकल मिले, यह सुनिश्चित किया जाये। किसी भी आवेदक को नकल के लिये परेशान नहीं होना पड़े, यह सुनिश्चित हो।

ये भी पढ़े- Ram Mandir प्राण-प्रतिष्ठा पर जगमगाई महाकाल नगरी, 1 लाख दीपों से हुई रोशन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+