Khandwa news: BJP की जन आशीर्वाद यात्रा का आगाज, केंद्नीय मंत्री नितिन गडकरी ने जमकर की शिवराज सरकार की तारीफ

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की हलचल के बीच खंडवा जिले से बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा का आगाज हुआ, जहां अभी यात्रा प्रदेश के मालवा और निमाड़ अंचल में भ्रमण करेगी। यात्रा का शुभारंभ करने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी खंडवा पहुंचे थे, जहां उन्होंने सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत तमाम नेताओं की मौजूदगी में जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाई।

जन आशीर्वाद यात्रा से पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दादाजी दरबार पहुंचकर दर्शन और पूजन किया। इस दौरान उनके साथ जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, वन मंत्री डॉ. विजय शाह, सांसद शंकर लालवानी, ज्ञानेश्वर पाटिल तथा गुमानसिंह डामोर, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस,इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, हितानंद शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण मौजूद थे।

Indore

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कही ये बात

इंदौर संभाग के खण्डवा में आयोजित एक सभा को सम्बोधित करते हुये केन्द्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने कहा कि, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास का ग्रोथ इंजन और पॉवर स्टेशन बन गया है। यह प्रदेश बीमारू राज्य से अब विकसित राज्य हो गया है। विकास के कई क्षेत्रों में मध्यप्रदेश देश में अव्वल स्थान पर है। यहाँ उर्जा के क्षेत्र में भी नई क्रांति हुई है।केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि, मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में विकास का ग्रोथ इंजन एवं पॉवर स्टेशन बन गया है। मध्यप्रदेश ग्रीन हाईड्रोजन तैयार करने वाला देश का पहला राज्य बनने जा रहा है। मध्यप्रदेश बीमारू राज्य से अब विकसित राज्य हो गया है। मध्यप्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य है,जो कृषि उत्पादन के क्षेत्र में देश में लगातार 7 बार अव्वल रहा है। प्रदेश में सड़कों का जाल फैलाया जा रहा है। उर्जा के क्षेत्र में भी यहाँ नई क्रांति हुई है। किसानों को अन्नदाता के साथ उर्जादाता भी बनाया जा रहा है। यह तो विकास का ट्रेलर था, विकास की फिल्म अभी बाकी है।

सीएम शिवराज ने कही ये बात

इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि, प्रदेश में ऐसे व्यक्ति जिनके कच्चे मकान हैं, उन्हें पक्के मकान बनाकर देने के लिये मुख्यमंत्री जनसेवा आवास योजना लागू की जायेगी। इस योजना का क्रियान्वयन शीघ्र ही प्रारंभ होगा। योजना में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत छूटे परिवारों तथा आवास प्लस के हितग्राहियों को भी शामिल किया जायेगा। उन्होंने प्रदेश के किसानों को आश्वस्त किया कि वे किसी भी तरह की चिंता नहीं करें। मैं शिवराज उनके हर सुख-दुख में सहभागी हूं। उन्हें हर संकट से उबार दिया जायेगा। हर आफत से बाहर निकाल लायेंगे।

ये भी पढ़े- INDIA या BHARAT के सवाल पर CM Shivraj का जवाब- भारत तो पहले भी था, है, और रहेगा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+