Barwani news: लाड़ली बहना महासम्मेलन में शामिल हुए CM Shivraj, शिकायतें मिलने पर SDM को हटाया
सीएम शिवराज सिंह चौहान का बड़वानी में अलग अंदाज भी देखने मिला, जहां उन्होंने बहनों के लिए गाना गाया, तो वहीं लाड़ली बहना महासम्मेलन को संबोधित भी किया।

प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान बड़वानी जिले के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने जिले के निवाली में आयोजित लाडली बहना महासम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान का अलग अंदाज भी देखने मिला, जहां उन्होंने बहनों के लिए गाना गाया, तो वहीं सम्मेलन को संबोधित भी किया। सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेल, सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी समेत तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। लाड़ली बहना महासम्मेलन के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं सम्मेलन का हिस्सा बनने पहुंची थी।
लाड़ली बहनों ने बांधी राखी
निवाली में आयोजित लाड़ली बहना महासम्मेलन के दौरान महिलाओं ने सीएम शिवराज सिंह चौहान का मंच पर स्वागत किया। साथ ही लाड़ली बहनों की ओर से बनाई गई विशेष राखी सीएम शिवराज सिंह चौहान को भेंट की गई। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने करीब 211 फीट लंबी विशेष राखी की सराहना करते हुए लाड़ली बहनों का आभार जताया। सीएम शिवराज सिंह चौहान का अलग अंदाज भी लाड़ली बहना महासम्मेलन के दौरान देखने मिला, जब सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंच पर बहनों के लिए गाना गाया। इसी के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहनों को संबोधित भी किया।
सीएम शिवराज ने कही ये बात
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निवाली, जिला बड़वानी में आयोजित कार्यक्रम में 371 करोड़ की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कर जिलेवासियों को विभिन्न सौगातें दी। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने महासम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि, मेरी जिंदगी को धन्य मानता हूं, सफल मानता हूं, लाडली बहनों के लिए कुछ काम कर पा रहा हूं। इसी के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, पहले बेटियों के साथ भेदभाव होता था लेकिन आज बेटियों को पूरा सम्मान दिया जा रहा है। कुल मिलाकर देखा जाए तो लाडली बहना महासम्मेलन का आयोजन बड़वानी जिले के निवाली में हुआ, जहां बड़ी संख्या में महिलाएं सम्मेलन में शामिल होने पहुंची थी।
ये भी पढ़े- Ambedkar Jayanti 2023: Mhow आएंगे CM Shivraj, कमलनाथ और अखिलेश यादव, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल












Click it and Unblock the Notifications