Indore छुएगा स्वच्छता का सातवां आसमान, पार्षद और सफाईकर्मियों को मिला सम्मान
स्वच्छ वार्ड रैंकिंग (जनवरी से जून 2023 तक) के विजेताओं व चयनित स्वच्छ वार्ड के गणमान्य पार्षदों एवं सफाईमित्रों को महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम पूर्णतः जीरो वेस्ट इवेंट रहा।
शहर के समस्त वार्डो के मध्य स्वच्छ वार्ड रैकिंग प्रतियोगिता में चयनित पार्षदगण तथा स्वच्छता में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले सफाईमित्रों का महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा रविन्द्र नाटयगृह में प्रशस्ति पत्र व मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयुक्त हर्षिका सिंह, महापौर प्रतिनिधि भरत पारख, महापौर परिषद सदस्य अश्विनी शुक्ल, राजेश उदावत, जीतू यादव, नंदकिशोर पहाडिया, मनीष शर्मा मामा, अभिषेक शर्मा बबलू मौजूद रहे।

इन्हें मिला ये सम्मान
इस अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव व अन्य अतिथियों द्वारा सकारात्मक कार्य करने पर सर्वश्रेष्ठ राजेश उदावत वार्ड 49, श्रेष्ठ योगेश गेंदर वार्ड 72, श्रेष्ठ कमल वाघेला वार्ड 11, सकारात्मक सहयोग के लिये नंदकिशोर पहाडिया वार्ड 47 को प्रशस्ति पत्र व मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही समस्त झोन के प्रत्येक वार्ड के 2 सफाई मित्र, 1 वाहन चालक, 1 हेल्पर सहित बडी संख्या सफाई मित्र व कर्मचारियो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सम्मानित सफाई मित्र व कर्मचारियो के लिये सहभोग का भी आयोजन किया गया, इस अवसर पर महापौर भार्गव और आयुक्त सिंह द्वारा सफाई मित्रों को सहभोज के दौरान मुलाकात कर आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने के साथ ही सम्मानित होने पर बधाई भी दी गई।
पार्षदों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
इस अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि, इंदौर लगातार स्वच्छता का सिरमौर है, इसमें शहर के अन्य सहयोग संगठनो के साथ ही निगम की टीम का सहरानीय योगदान रहा है, उन्होने कहा कि समस्त 85 वार्ड मिलकर शहर का निर्माण करते है, साथ ही शहर की रैकिंग राष्ट्र स्तर पर होती है, उसी आधार पर हमने वार्ड की भी स्वच्छता रैकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें स्वच्छता के निर्धारित मापदंड रखे गये, जिसको स्वच्छ भारत मिशन द्वारा राष्ट्र स्तर पर सराहा गया है। महापौर भार्गव ने कहा कि, स्वच्छ वार्ड रैकिंग प्रतियोगिता के तहत शहर के विभिन्न वार्डो में क्षेत्रीय पार्षद द्वारा अपना उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया गया है।
ये भी पढ़े- Indore में गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने किया दो नए थानों का लोकार्पण, कमलनाथ पर साधा निशाना












Click it and Unblock the Notifications