MP news: मुझे पद का कोई लालच नहीं...आखिर क्यों जनता से सीएम शिवराज ने कही ये बात, जानिए?
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नवग्रह की नगरी खरगोन में किसान एवं लाड़ली बहना सम्मेलन में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने खरगोन जिले के 3673 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया।
इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि, मुझे पद का कोई लालच नहीं है, मैं इसलिए सरकार चलाता हूं कि अगर यह हाड़ मांस तुम्हारे काम आ जाए, बच्चों के काम आ जाए तो मेरी जिंदगी संवर जाए, और कोई लालच नहीं है।

सीएम शिवराज ने कही ये बात
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, मुझे पद का कोई लालच नहीं है, मैं इसलिए सरकार चलाता हूं कि अगर यह हाड़ मांस तुम्हारे काम आ जाए, बच्चों के काम आ जाए तो मेरी जिंदगी संवर जाए, और कोई लालच नहीं है। यहां कोई दुखी ना हो, जो जरूरी चीज हो, उसके लिए मैं काम कर रहा हूं। उसी के लिए सबका साथ चाहिए। इसी के साथ सीएम शिवराज ने कहा कि, आम जनता की भलाई और तरक्की के लिए प्रदेश सरकार निरंतर काम कर रही है। जनता की सेवा के लिए मेरी सरकार के पास रुपयों की कोई कमी नहीं है। मेरी सरकार आम जनता की जिंदगी बदलने और उसके विकास के लिए तत्परता से प्रयास कर रही है। जनता के जीवन में खुशहाली लाना मेरी जिंदगी का पहला लक्ष्य है।
खुशहाल मध्य प्रदेश बनाने की दिशा में काम कर रहे
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, प्रदेश में कोई भी व्यक्ति बिना जमीन का नहीं रहेगा। जिनके पास रहने की जमीन नहीं है उन्हें जमीन का पट्टा देकर मालिक बनाया जाएगा। हमारी सरकार ने किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण देने की व्यवस्था की है। किसानों को केन्द्र और प्रदेश सरकार मिलकर 01 साल में 12 हजार रुपये दे रही है। किसानों की सुविधा के लिए ट्रांसफार्मर अनुदान पर रखने की योजना प्रारंभ की जा रही है। गरीबों और मजदूरों के बच्चे भी पढ़ाई में आगे बढ़े इसके लिए लेपटॉप योजना और स्कूटी योजना का लाभ दिया जा रहा है। गरीबों के बच्चों की मेडिकल और इंजिनियरिंग की पढ़ाई का खर्च प्रदेश सरकार भरेगी। हमारी सरकार हर परिवार को एक रोजगार देने की व्यवस्था कर रही है। हम एक नया खुशहाल मध्य प्रदेश बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023 में BJP खेल सकती है एक और दांव, इन दिग्गज को भी मिल सकता है टिकट












Click it and Unblock the Notifications