Khargone को विकास की सौगात देंगे CM मोहन यादव, क्या कुछ रहेगा खास, जानिए

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 मार्च को पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय के कैम्पस का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर वे खरगोन जिले के 571 करोड़ 84 लाख रुपए की लागत के 06 विकास कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर कर्मवीर शर्मा द्वारा बैठक में समस्त शासकीय तथा अशासकीय महाविद्यालय के प्राचार्यों को निर्देशित किया गया कि इस कार्यक्रम में उनकी संस्था के अधिक से अधिक विद्यार्थी उपस्थित होकर निमाड़ क्षेत्र की इस उपलब्धि के सहभागी बने।

Indore

पीजी कॉलेज में क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय के शुभारंभ अवसर पर जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहेंगे। खरगोन में इस विश्वविद्यालय के प्रारंभ होने से शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति का संचार होगा। कलेक्टर श्री शर्मा ने इस विश्वविद्यालय के लिए 150 एकड़ जमीन आवंटित कर दी है। यह भूमि खरगोन कसरावद रोड के पश्चिम में मेनगांव, दारापुर, नारायणपुरा तथा किशनपुरा की सीमा से लगी हुई होगी।

Recommended Video

    Khargone को विकास की सौगात देंगे CM मोहन यादव

    बैठक में कार्यक्रम स्थल पर छात्र-छात्राओं की बैठक व्यवस्था एवं लोकार्पण किए जाने वाले कार्यों के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया कि कार्यक्रम स्थल पर इस तरह की व्यवस्था की जाए कि छात्र-छात्राओं को आने में किसी तरह की परेशानी न हो। विश्वविद्यालय कैम्पस के शुभारंभ अवसर पर पीजी कॉलेज खरगोन, कन्या महाविद्यालय खरगोन, पॉलिटेक्निक कॉलेज खरगोन, लॉ कॉलेज खरगोन, पैरामेडिकल कॉलेज खरगोन, मण्डलेश्वर, कसरावद, बड़वाह, सनावद, भीकनगांव, झिरन्या, बेड़िया एवं भगवानपुरा के सभी शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालय के छत्र-छात्राएं उपस्थित रहेंगे।

    खरगोन में विश्वविद्यालय प्रारंभ होने से इसमें नये-नये कोर्स एवं अनुसंधान के कार्य प्रारंभ होंगे। जिससे इस क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा अध्ययन के लिए इंदौर एवं अन्य बड़े शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। विश्वविद्यालय के खुलने से खरगोन जिले में शिक्षा के क्षेत्र में रोजगार के नये अवसर भी पैदा होंगे। लगभग 170 करोड़ रुपए की लागत से विकसित होने वाला यह विश्वविद्यालय छात्रों के समग्र विकास के लिए विश्व स्तरीय अधोसंरचना प्रदान करेगा।

    क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय में खरगोन, बड़वानी, आलीराजपुर, खण्डवा एवं बुरहानपुर जिले के 83 शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों को शामिल किया जाएगा। इन महाविद्यालयों के लगभग 25 हजार छात्र-छात्राएं इस नये विश्वविद्यालय के अधीन उच्च शिक्षा ग्रहण करेंगे।

    ये भी पढ़े- 'इशारों पर ही काम हो जाते हैं', 22 साल बाद नगर निगम पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय ने कही बड़ी बात

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+