Indore news: CM मोहन यादव का इंदौर दौरा, इन रास्तों पर जानें से बचें इंदौरी
मुख्यमंत्री मोहन यादव के इंदौर आगमन व कार्यक्रम के दौरान निम्नानुसार रहेगा यातायात डायवर्सन प्लान।
दिनांक 25 दिसम्बर 2023 को मुख्यमंत्री म.प्र. शासन डॉ. मोहन यादव, प्रस्तावित इंदौर आगमन के दौरान स्कीम नं. 136 आईडीए ग्राउंड हेलीपेड स्थल से कार द्वारा रवाना होकर स्कीम नं. 136 चौराहा, सिक्का स्कुल चौराहा, साँई मंदिर तिराहा, न्यायनगर चौराहा, बापट चौराहा होते हुए मारूती नगर चौराहा, एक्सिस बैंक तिराहा से राईट टर्न लेकर धन्नालाल चौकसे गली लेफ्ट टर्न होते हुए कनकेश्वरी कार्यक्रम स्थल पहुचेंगे। कार्यक्रम समाप्ति पश्चात इसी मार्ग से वापस स्कीम नं. 136 आइडीए ग्राउंड हेलीपैड पहुँचेंगे।

इस दौरान यातायात व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी:-
डायवर्सन पॉइंट :-
25 दिसंबर 2023 को प्रातः 6:30 बजे से भारी वाहनों का प्रवेश देवास नाका से निरंजनपुर मंडी, स्कीम नंबर 136, बापट चौराहा, चंद्रगुप्त मौर्य चौराहा, लव कुश चौराहा तरफ आवागमन पूर्णत प्रतिबंधित रहेगा।
उज्जैन की ओर से आने वाले भारी वाहन लवकुश चौराहा से चंद्रगुप्त मौर्य चौराहा तरफ पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। भारी वाहन उज्जैन की ओर से सांवेर होकर क्षिप्रा मांगलिया की तरफ आवगमन हो सकेगा।
सुपर कॉरिडोर की तरफ से लवकुश चौराहा, चंद्रगुप्त मौर्य चौराहा, बापट चौराहा, निरंजनपुर मंडी चौराहा की तरफ भारी वाहन पूर्णत प्रतिबंधित रहेंगे।
देवास नाका, निरंजनपुर मंडी खालसा चौक, लवकुश चौराहा एवं बरौली टोल नाका पर डाइवर्जन पॉइंट लगाए गए है।
कार्यक्रम में आगन्तुको को लेकर आने वाली बसों हेतु मार्ग:-
सांवेर की ओर से आगन्तुको को लेकर आने वाली बसें लवकुश चौराहा होते हुए चंद्रगुप्त मौर्य चौराहा पर आगन्तुको को उतार कर आईएसबीटी पार्किंग में बसे पार्क कर सकेंगे।
देवास क्षिप्रा एवं मांगलिया की ओर से आगन्तुको को लेकर आने वाली बसें रेडिसन चौराहा, विजयनगर, बापट चौराहा से चन्द्रगुप्त मौर्य चौराहा पर आगन्तुको को उतार कर आईएसबीटी पार्किंग में बसे पार्क कर सकेंगे।
देव गुराडिया/ बायपास की ओर से आगन्तुको को लेकर आने वाली बसें पटेल नगर तिराहा से लाभ गंगा, स्टार चौराहा, रेडिसन चौराहा, विजयनगर चौराहा होते हुए चंद्रगुप्त मौर्य चौराहा पर आगन्तुको को उतार कर आईएसबीटी पार्किंग में बसे पार्क कर सकेंगे।
कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले आगन्तुको के लिए पार्किंग व्यवस्था:-
कार्यक्रम में आने वाले चार पहिया/दो पहिया वाहन आईटीआई मैदान में पार्किंग कर सकेंगे।
वीआईपी पार्किंग आईटीआई मैदान के पास रहेगी।
कार्यक्रम में आने वाली बसों की पार्किंग आईएसबीटी में रहेगी।
इमरजेंसी वाहन एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस वाहन पर किसी भी तरह का प्रतिबंध लागू नहीं होगा इनका आवागमन सुगमता से हो सकेगा। आम जनमानस से अपील है की असुविधा से बचने के लिए उक्त व्हीआईपी मार्ग का उपयोग करने से बचें, और सहयोग करें।
ये भी पढ़े- Indore news: एयरपोर्ट पर CM Mohan Yadav ने की अधिकारियों से बातचीत, आवश्यक निर्देश दिए












Click it and Unblock the Notifications