Indore News: राजवाड़ा में होगी मोहन सरकार की कैबिनेट बैठक, तैयारी पूरी

मध्यप्रदेश के इंदौर में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती वर्ष की स्मृति को चिरस्थायी रूप देने के उद्देश्य से इंदौर में 20 मई को एक महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक का आयोजन किया जाएगा।

यह बैठक इंदौर के ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व के राजबाड़ा परिसर में होगी। सुशासन और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की प्रतीक देवी अहिल्याबाई के सम्मान में यह बैठक मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की मंशा के अनुरूप आयोजित की जा रही है। बैठक की प्रशासनिक तैयारियाँ प्रारंभ हो गयी हैं।

Indore

इस उच्च स्तरीय बैठक की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिये कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, स्मार्ट सिटी सीईओ दिव्यांक सिंह, इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर.पी.अहिरवार, एडीएम रोशन राय सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर सिंह ने बैठक के दौरान आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं-मंत्रीगणों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के आवास, परिवहन, यातायात, बैठक स्थल की तैयारी और भोजन आदि की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय पर और आयोजन की गरिमा के अनुरूप पूरी की जाएं ताकि किसी भी अतिथि को असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।

प्रशासन ने राजबाड़ा को भव्य रूप से सजाने, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने और शहर में यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं। यह आयोजन न केवल देवी अहिल्याबाई के योगदान को श्रद्धांजलि है, बल्कि इंदौर के सांस्कृतिक गौरव को भी रेखांकित करेगा।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश के इंदौर में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती वर्ष की स्मृति को चिरस्थायी रूप देने के उद्देश्य से इंदौर में 20 मई को एक महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक का आयोजन किया जाएगा।

यह बैठक इंदौर के ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व के राजबाड़ा परिसर में होगी। सुशासन और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की प्रतीक देवी अहिल्याबाई के सम्मान में यह बैठक मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की मंशा के अनुरूप आयोजित की जा रही है। बैठक की प्रशासनिक तैयारियाँ प्रारंभ हो गयी हैं। मोहन सरकार की कैबिनेट बैठक में मध्यप्रदेश सरकार के तमाम मंत्रियों के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों के शामिल होने की संभावना है.

ये भी पढ़े- MP में NEET परीक्षा की तैयारी, एग्जाम सेंटर तक ये सामान नहीं ले जा पाएंगे परीक्षार्थी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+