Indore news: खदान में डूबकर जान गंवाने वाले बच्चों के परिजनों से मिले MLA आकाश, 4-4 लाख की मदद का ऐलान
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के गांधीनगर क्षेत्र में उसे वक्त दर्दनाक हादसा हो गया, जब पानी की खदान में बच्चे गणेश विसर्जन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान अचानक बच्चों का बैलेंस बिगड़ गया, और बच्चे खदान के पानी में जा डूबे, पांच बच्चों के डूबने की जानकारी प्राथमिक तौर पर प्राप्त हुई थी, जहां 3 बच्चों के लिए डूबने से मौत हो गई, इनमें से दो सगे भाई बताए जा रहे हैं।
हादसे की सूचना जैसे ही क्षेत्र वासियों को लगी, वैसे ही खदान के आसपास बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए, जहां खदान से निकाल कर बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर में बच्चों को मृत घोषित कर दिया। हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

बच्चों के परिजनों से मिले MLA आकाश
गांधीनगर क्षेत्र में गणपति विसर्जन के दौरान तीन बच्चों की पानी की खदान में डूबने से हुई दु:खद मृत्यु के समाचार प्राप्त होने पर विधायक आकाश कैलाश विजयवर्गीय ने कंडीलपुरा पहुँचकर शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदना व्यक्त की, साथ ही विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कैलाश विजयवर्गीय के द्वारा मुख्यमंत्री से दिवंगत बच्चों के परिजनो को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक राशि दिये जाने की जानकारी परिजनों को दी। इस दौरान विधायक आकाश विजयवर्गीय के साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कैलाश विजयवर्गीय ने जताया दुख
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट करते हुए लिखा की, इंदौर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में पानी से भरी खदान में गणपति विसर्जन करने आए पांच नाबालिक बच्चे डूब गये। जिसमे से तीन की दुखद मृत्यु का अत्यंत पीड़ादायक समाचार है। मैं अभी इंदौर में नहीं हूँ, मीटिंग के लिए दिल्ली आया हूँ। इस दुखद समाचार की जानकारी मिलने पर मेरी मुख्यमंत्री से फोन पर बात हुई है, दिवंगत बच्चो के परिजनों को 4-4 लाख रूपये की राशि देने के मेरे आग्रह को स्वीकार कर लिया है।
ये भी पढ़े- Ujjain Rape Case: बच्ची के लिए 8 किमी में सिर्फ सहारा बने पुजारी की जुबानी, सुनिए दर्द भरी कहानी












Click it and Unblock the Notifications