Indore news: मूकबधिर दिव्यांग बच्चों के लिए बना बाल गृह भवन, राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने किया लोकर्पण
इंदौर में राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने मूकबधिर दिव्यांग बच्चों के लिए बने नवनिर्मित बाल गृह भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और सांसद शंकर लालवानी मौजूद थे।

Recommended Video

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने मूकबधिर दिव्यांग बच्चों के लिए बने नवनिर्मित बाल गृह भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने कहा है कि हर नागरिक को समाज के कल्याण के लिए कुछ न कुछ करते रहना चाहिये। मानव सेवा ही प्रभु की सेवा है। सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। किसी की सेवा का अवसर ईश्वर की कृपा से ही मिलता है। राज्यपाल पटेल ने इंदौर के लिंबोदागारी स्थित आनंद सर्विस सोसायटी में मूक-बधिर दिव्यांग बच्चों के लिए बनाए गए नवनिर्मित बाल गृह भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और सांसद शंकर लालवानी विशेष रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मूक-बधिर बच्चों ने संकेतों में राष्ट्रगान गाकर किया।
राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने कही बात
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने कहा कि, आनंद सर्विस सोसायटी द्वारा दिव्यांगों के लिये जो सेवा कार्य किया जा रहा है, वह अनुकरणीय है, जो कार्य मूक बधिर दिव्यांगजन के लिए असंभव थे, वह कार्य इस संस्था ने कर दिखाए है। उन्होंने कहा कि कुदरत ने दिव्यांग बच्चों में विशेष योग्यता और क्षमता होती है। उन्होंने कहा कि हर मनुष्य को चाहिये कि वह किसी भी तरह से मानव और समाज की सेवा करें। जिनमें दया, करूणा नहीं ऐसे मनुष्य का जीवन व्यर्थ है। उन्होंने कहा कि अनेक ऐसे दिव्यांगजन हैं, जिन्होंने शारीरिक अभावों अथवा कमजोरियों को प्रेरणा बना कर, दिव्यांगता को व्यक्तिगत विकास में सहयोगी बना लिया है। जीवन में सफलता के लिए साधन से ज्यादा सोच का होना महत्वपूर्ण होता है।
मंत्री तुलसी सिलावट ने कही ये बात
इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि, आनंद सर्विस सोसायटी द्वारा किये जा रहे कार्य पवित्र कार्य है। यही सच्ची सेवा है। यह बाल गृह भवन सेवा और समर्पण का मंदिर है। यह बाल गृह समाज की बेटियों के लिये नींव का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि राज्य शासन की ओर से सोसायटी को हर संभव सहयोग किया जायेगा। सांसद शंकर लालवानी ने आनंद सर्विस सोसायटी के इस प्रकल्प की प्रशंसा करते हुए कहा कि जो इस संस्था ने कार्य किये वह अदभुत है।कार्यक्रम में मूक बधिर छात्रा बुलबुल पांजरे ने गणेश वंदना गीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी।
ये भी पढ़े- Khandwa news: कुएं की खुदाई में निकला ढाई फीट का शिवलिंग, ग्रामीण मान रहे चमत्कार












Click it and Unblock the Notifications