MP: लिफ्ट लगाने के लिए खोदा था गढ्ढा, खेलते-खेलते गिरा मासूम

इंदौर, 9 अगस्त: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में दर्दनाक हादसा हो गया, जहां खेलते-खेलते 3 साल का मासूम लिफ्ट के लिए खोदे गए डक्ट में जाकर गिर गया। डक्ट में पानी भरा होने से मासूम डूब गया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। वहीं उधर, घर में बच्चे के ना दिखाई देने के बाद माता-पिता ने उसकी तलाश शुरू की, जिसके लगभग 2 घंटे बाद मासूम का शव लिफ्ट के डक्ट से मिला। शव मिलते ही परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। उधर, इस घटनाक्रम के बाद मासूम के परिवार में शोक का माहौल है, तो वहीं मासूम के माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है।

indore

कुछ इस तरह हुआ दर्दनाक हादसा

जानकारी के मुताबिक पलासिया थाना क्षेत्र के मनभावन नगर में भवन निर्माण चल रहा है, जहां मासूम के माता-पिता चौकीदारी करते हैं। शाम को जब मासूम की मां छोटे बेटे को सुला रही थी, तभी बड़ा बेटा भी पास में ही था, लेकिन अचानक वह खेलने चला गया, जिसके बाद काफी समय तक नजर ना आने पर मां उसे ढूंढने लगी, लगातार ढूंढने पर जब मासूम नहीं मिला तो मां ने इसकी सूचना मासूम के पिता को दी, जिसके बाद परिजनों ने मासूम की तलाश शुरू की, जहां काफी समय तक मासूम को तलाशने के बाद मासूम का शव लिफ्ट के लिए खोदे गए डक्ट में मिला।

कुछ दिनों पहले ही खोदी थी डक्ट

जानकारी के मुताबिक परिजन लगातार मासूम को खोज रहे थे, लेकिन अचानक परिजन की नजर जैसे ही लिफ्ट के लिए खोदे गए डक्ट में गई, वैसे ही उन्हें मासूम का शव नजर आया। आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि, निर्माणाधीन मकान में यह डक्ट कुछ दिनों पहले ही खोदी गई थी, जहां इस डक्ट को खोदने का उद्देश्य इसमें लिफ्ट लगाना था, लेकिन डक्ट में गिरकर मासूम ने अपनी जान गंवा दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+