Indore : अवैध शराब परोसने वाले रेस्टोरेंट और ढाबों पर छापा, सामने आया काला कारनामा

इंदौर में आबकारी विभाग द्वारा अब नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन रेस्टोरेंट्स और ढाबों पर छापे मार कार्रवाई की जा रही है, जहां अवैध रूप से शराब परोसी जा रही थी।

indore

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मदिरा के अवैध रूप से निर्माण, विक्रय, परिवहन एवं अवैध रूप से भण्डारण करने वालों के विरूद्ध कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के निर्देशन में आबकारी विभाग के अमले द्वारा अभियान चलाकर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी सिलसिले में गत दिनों मदिरा के अवैध रूप से विक्रय करने और मदिरापान कराने पर 23 व्यक्तियों के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किये गये। सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे के निर्देशन में आबकारी विभाग के अमले ने विभिन्न होटल और ढाबों की आकस्मिक जांच की गई।

आबकारी विभाग ने की कार्रवाई

जांच के दौरान कार्रवाई करते हुए कुल 23 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रकरण कायम किये गये। साथ ही देशी मदिरा के 180 पाव, विदेशी मदिरा के 26 पाव, 59 लीटर हाथ भट्टी शराब, 390 किलोग्राम महुआ लहान एवं 02 किलोग्राम गीली भांग जप्त की गई। देर रात राजीव गांधी चौराहा एबी रोड स्थित ढाबों की चेकिंग की गई। ढाबा एवं रेस्टोरेंट संचालकों द्वारा अवैध मदिरापान कराया जाना पाया गया। अवैध मदिरापान करने पर 03 अन्य व्यक्तियों पर धारा 36(B)का प्रकरण दर्ज किया गया। कुल 13 प्रकरणों में 09 बोतल व्हिस्की, रम एवं 22 बोतल बियर जब्त की गई। समस्त जप्त मदिरा की कीमत 91हजार 220 रूपये है। कार्रवाई आबकारी विभाग की टीम द्वारा की गई।

नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है, जहां आबकारी विभाग द्वारा अब नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन रेस्टोरेंट्स और ढाबों पर छापे मार कार्रवाई की जा रही है, जहां अवैध रूप से शराब परोसी जा रही थी। इससे पहले भी शहर में अलग-अलग स्थानों पर इस तरह की कार्रवाई को अंजाम दिया गया है, तो वहीं अब एक बार फिर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है, जिसमें अवैध तरीके से एक शराब परोसने वाले रेस्टोरेंट्स और ढाबों पर छापे मार कार्रवाई की है।

ये भी पढ़े- Khelo India youth game's के लिए Indore तैयार, कुछ इस तरह होगा खिलाड़ियों का स्वागत, सत्कार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+