MP news: चुनाव प्रभारी बनने के बाद पहली बार इंदौर आ रहे भूपेंद्र यादव, कुछ ऐसा है मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

मिशन 2023 के लिए बीजेपी तैयार नजर आ रही है, जहां प्रदेश में अलग- अलग अभियान संगठन स्तर पर चलाए जा रहे हैं, तो वहीं केंद्रीय नेतृत्व ने हाल ही में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को मध्यप्रदेश का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।

वहीं अब नई जिम्मेदारी संभालने के बाद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव सियासत के गढ़ इंदौर आ रहे हैं, जहां वे जी20 की बैठक में शामिल होने के साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके साथ ही भूपेंद्र यादव, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात करेंगे, और बीजेपी कार्यालय में होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे।

indore

कुछ ऐसा है कार्यक्रम

Recommended Video

    भोपाल: भूपेन्द्र यादव MP के चुनाव प्रभारी नियुक्त,अश्विनी वैष्णव बने सह चुनाव प्रभारी

    BJP के नवनियुक्त चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह शनिवार की देर रात इंदौर आएंगे, जहां वे रविवार की सुबह 9 बजे ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में होने वाली जी20 की बैठक में हिस्सा लेंगे। वहीं इसके बाद वे छप्पन दुकान का इन्सपेक्शन करने पहुंचेंगे। यहां से यादव शेरेटन ग्रेंड प्लेस में होने वाली बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद यादव आईआईएम पहुंचेंगे, और यहां होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यही से यादव नंदानगर के लिए रवाना होंगे, जहां वे बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से उनके घर पर मुलाकात करेंगे और यहीं यादव लंच भी करेंगे। इसके बाद भूपेंद्र यादव बीजेपी कार्यालय पहुंचेंगे, और संगठन की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे। यहां से यादव इंदौर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। इंदौर से वे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे

    यादव को मिली जिम्मेदारी

    बीजेपी इन दिनों मिशन 2023 की तैयारी में जुटी हुई नजर आ रही है, जहां बीजेपी किसी भी किमत पर मध्यप्रदेश में एक बार फिर अपनी सत्ता काबिज करनी चाहती है। यही कारण है की बीजेपी ने मध्यप्रदेश में चुनावी तैयारियों जिम्मा केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को सौंपते हुए उन्हें चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव सत्ता और संगठन के विश्वसनीय नेताओं में एक माने जाते हैं। यही कारण है की, यादव को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो केंद्रीय नेतृत्व ने हाल ही में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को मध्यप्रदेश का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं अब नई जिम्मेदारी संभालने के बाद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव सियासत के गढ़ इंदौर आ रहे हैं।

    ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023: Indore में BJP अजा मोर्चा की बैठक संपन्न, जीत का खास प्लान तैयार

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+