Indore को रेबीज फ्री सिटी बनाने का अभियान, आवारा श्वान को टीके लगना शुरू
इंदौर में आयुक्त हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार इंदौर शहर को रेबीज फ्री सिटी बनाने के उद्देश्य के क्रम में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चला कर श्वान को रेबीज के टीके लगाए गए।
आयुक्त सिंह द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में शासन द्वारा जिन चार शहरों को रेबीज फ्री सिटी घोषित किया गया है। उसी के क्रम में एबीसी प्रोग्राम को संचालित करने वाली संस्थाओं द्वारा मुसाखेड़ी क्षेत्र में लगभग 70 आवारा स्वानो को रेबीज के टीके लगाये गये।

उक्त अभियान के दौरान मुसाखेड़ी क्षेत्र के आसपास के गली मोहल्ले के सभी आवारा श्वानो को रेबीज के टीके लगाए गए, जिसमें क्षेत्रीय रहवासियों व जनता ने भी सहयोग दिया। इसी प्रकार से इंदौर को रेबीज फ्री सिटी बनाने के लिए अन्य क्षेत्रों में भी श्वानो को रेबीज के टीके लगाए जाएंगे।
देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में अब आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता चला जा रहा है, जहां शहर के अलग-अलग हिस्सों में आवारा कुत्ते बच्चों से लेकर बड़े तक हर किसी को अपना शिकार बना रहे हैं। उधर, जिस तरह राजधानी भोपाल में आवारा कुत्तों के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया गया है, वैसी ही कार्रवाई का इंतजार अब इंदौर की जनता को है। कार्रवाई को लेकर इंदौर नगर निगम तैयार नजर आ रहा है. महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आने वाले समय में बड़ी कार्रवाई संकेत दिए हैं।
इंदौर शहर के अलग-अलग हिस्सों से लगातार कुत्तों के काटने के मामले सामने आ रहे हैं, जहां इसे लेकर अब शहर में हाहाकार की स्थिति बनती नजर आ रही है. इधर, पीड़ित जब नगर निगम में कुत्तों को लेकर शिकायत करते हैं, तो उन्हें निराशा हाथ लगती है, जहां नगर निगम कुत्तों को पकड़ना तो दूर अब नसबंदी से भी बचता नजर आ रहा है. निगम के एप 311 पर शिकायत करने पर शिकायत स्वत: खत्म हो रही हैं, जहां निगम की ओर से एक मैसेज भेज इति श्री कर ली जा रही है.
ये भी पढ़े- Indore News: किसी और से बात करती है पत्नी, शक में पति ने दी दर्दनाक मौत












Click it and Unblock the Notifications