Indore news: इंदौर में चलेगी केबल कार, IDA ने की कंसलटेंट की नियुक्ति
MP का दिल कहे जाने वाला शहर इंदौर विकास की नई उड़ान भरने को तैयार है, जहां अब स्वच्छता पसंद शहर केबल कार के रास्ते नई उड़ान भरने को तैयार नजर आ रहा है. वहीं IDA की बैठक में केबल कार के संचालन के लिए कंसलटेंट नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है.
एमपी के सबसे हाईटेक शहर इंदौर के ट्रैफिक मैनेजमेंट को सुधारने के लिए इंदौर विकास प्राधिकरण लगातार काम कर रहा है, जहां विकास प्राधिकरण अब केवल कार के सहारे इंदौर को नई उड़ान देने के लिए तैयार है. IDA अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने बताया की, बैठक में केबल कार के संचालन के लिए कंसलटेंट नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है।

फ्लाईओवर ब्रिज बनाने का निर्णय
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर विकास की नई रफ्तार पकड़ रही है, जहां अब स्वच्छता पसंद ये शहर फ्लाईओवर ब्रिज के रास्ते उड़ान भरने को तैयार नजर आ रहा है. हाल ही में शहर के अलग-अलग हिस्सों में फ्लाईओवर ब्रिज के काम जारी हैं, तो वहीं IDA की बैठक में नए फ्लाईओवर ब्रिज बनाने का निर्णय लिया गया है. एमपी के सबसे हाईटेक शहर इंदौर के ट्रैफिक मैनेजमेंट को सुधारने के लिए प्रदेश सरकार लगातार काम कर रही है, जहां विकास प्राधिकरण फ्लाईओवर ब्रिज के सहारे इंदौर को नई उड़ान देने के लिए तैयार है. IDA अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने बताया की, बैठक में नए फ्लाईओवर ब्रिज बनाने का निर्णय लिया गया है, जहां मरिमाता, बड़ा गणपति और राजीव गांधी चौराहे पर फ्लाईओवर ब्रिज बनाए जाएंगे।
इंदौर में ट्रैफिक को व्यवस्थित करने की कवायद तेज गति से की जा रही है, जहां शहर के अलग-अलग हिस्सों में फ्लाईओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। इन फ्लाईओवर ब्रिज के निर्माण से एक ओर शहर के विकास को जहां गति मिलेगी तो वहीं दूसरी ओर ट्रैफिक को व्यवस्थित करने में भी सहयोग मिलेगा।
ये भी पढ़े- Indore news: कलेक्टर आशीष सिंह का एक्शन, इस सरकारी कार्यालय का किया निरीक्षण












Click it and Unblock the Notifications