Khandwa news: बस में लड़की को अकेला पाकर ड्राइवर-कंडक्टर ने किया गलत काम, जान से मारने की दी धमकी
खंडवा जिले से गैंगरेप का मामला सामने आया है, जहां अपने माता-पिता के साथ यात्रा करने के लिए 21 साल की युवती के साथ ट्रैवल्स बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने गलत काम किया है।

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जहां अपने माता-पिता के साथ यात्रा करने के लिए 21 साल की युवती के साथ ट्रैवल्स बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने गलत काम किया है। घटनाक्रम ओंकारेश्वर का बताया जा रहा है, जहां 21 साल की युवती रतलाम से अपने माता-पिता के साथ ओंकारेश्वर आई हुई थी, जहां 20 मार्च की रात यह घटनाक्रम घटित हुआ है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपियों ने युवती को घटनाक्रम किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी, जिसके चलते युवती काफी डर गई थी। वहीं युवती ने हिम्मत कर पूरा घटनाक्रम माता-पिता को बताया, जहां माता-पिता ने आरोपियों को खिलाफ केस दर्ज कराया है।
कुछ ऐसा है पूरा मामला
दरअसल, यह पूरा मामला 20 मार्च 2023 का है, जब रतलाम से यात्रियों का एक जत्था ओंकारेश्वर पहुंचा था। युवती भी इन यात्रियों के जत्थे में शामिल थी। 20 मार्च को जब बस खड़ी हुई थी, तभी उसमें सवार श्रद्धालु होटल पर भोजन कर रहे थे। इस बीच कुछ श्रद्धालुओं ने बस स्टैंड पर रात्रि विश्राम का इरादा बना लिया। मां-बाप के कहने पर पीड़िता बैग लेने के लिए बस में चढ़ी तो बस में सिर्फ ड्राइवर और कंडक्टर ही थे,जहां उन दोनों ने ही युवती को अकेला पाकर उसके साथ गलत काम किया। बस ड्राइवर और कंडक्टर ने बारी बारी से युवती के साथ गलत काम किया है। वहीं गलत काम करने के बाद दोनों ने युवती को धमकी दी, और किसी को बताने पर मार डालने की बात कही, जिससे युवती काफी सहम गई थी।
धमकी से डर गई थी युवती
पीड़िता ने बताया कि, घटनाक्रम के दौरान उसने चिल्लाने की कोशिश की लेकिन बस के बाहर ढोल बजने के कारण आवाज सुनाई नहीं दी। पीड़िता ने अपने आप को कई बार ड्राइवर और कंडक्टर के चंगुल से बचने का प्रयास किया, लेकिन वह उसमें भी नाकामयाब रही। वहीं आरोपियों ने वारदात के बाद युवती को धमकी दी की यदि वह किसी को भी इस घटनाक्रम के बारे में बताती है तो वह उसे जान से मार देंगे।आरोपियों के द्वारा धमकी मिलने से युवती काफी से गई थी। युवती अपने माता-पिता की इकलौती संतान है, जहां माता-पिता को पालने की जिम्मेदारी भी युवती पर ही है.
ये भी पढ़े- Indore news: पति के साथ सो रही महिला को रहस्यमई जीव ने काटा, अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ा












Click it and Unblock the Notifications