Indore news: सड़क पर चलते- चलते करोड़ों की BMW कार में लगी आग, देखते ही देखते जलकर हुई खाक
इंदौर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क पर चल रही कार में अचानक आग लग गई, और देखते ही देखते आग इतनी बढ़ गई कि कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

प्रदेश का आर्थिक राजधानी इंदौर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क पर चल रही कार में अचानक आग लग गई, और देखते ही देखते आग इतनी बढ़ गई कि कार जलकर खाक हो गई। जानकारी के मुताबिक शहर के सुपर कॉरिडोर रोड पर BMW कार एयरपोर्ट की तरफ जा रही थी, तभी अचानक चलते-चलते कार ने आग पकड़ ली। वहीं देखते ही देखते आग से जलकर कार खो गई। वहीं आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को आग की सूचना दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
कुछ इस तरह हुआ घटनाक्रम
फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार घटनाक्रम सुबह लगभग साढ़े 10 बजे के आसपास हुआ, जब शहर के सुपर कॉरिडोर ब्रिज पर अचानक कार में आग लग गई, जिस कार में आग लगी है, वह BMW बताई जा रही है, जिसकी कीमत लगभग पौन करोड़ के आसपास बताई जा रही है। कार में आग किन कारणों के चलते लगी फिलहाल इसका पता नहीं लगाया जा सका है, लेकिन जैसे ही कंट्रोल रूम को कार में आग लगने की जानकारी मिली, वैसे ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के लिए प्रयास करने लगी, जहां लंबे प्रयासों के बाद आखिरकार टीम को सफलता हाथ लगी, और टीम ने कार में लगी आग को बुझाया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ आसपास जमा हो गई थी।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
शहर के बीच BMW कार में आग लग जाने का घटनाक्रम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जहां घटनाक्रम के बाद मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने कार में आग लगने का वीडियो बना लिया था। वहीं इसके बाद इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। शहर में इससे पहले भी महंगी कारों में आग लगने के घटनाक्रम सामने आए हैं, जहां महंगी कारों में चलते-चलते अचानक आग लग जाने से हड़कंप का माहौल बन गया था। बताया जाता है कि, कुछ गाड़ियों में शार्ट सर्किट के चलते आग लगने का घटनाक्रम सामने आता है तो कुछ गाड़ियों में मेंटेनेंस पर ध्यान नहीं देने के चलते भी इस तरह की घटनाओं की संभावना बनी रहती है।
ये भी पढ़े- Mhow में बाघ के साथ अब तेंदुए की भी दहशत, बछड़े को बनाया शिकार












Click it and Unblock the Notifications