Indore news: इंदौर गौरव दिवस पर रक्तदान का महारिकॉर्ड, हजारों लोगों ने ब्लड डोनेट किया
इंदौर गौरव महोत्सव के तहत मानव जीवन की रक्षा के ध्येय को लेकर रक्तदान का महा अभियान चलाया गया। यह अभियान समाज के हर वर्ग की उत्साहपूर्ण और सक्रिय भागीदारी से जन आंदोलन के रूप में संपन्न हुआ।

Recommended Video

इंदौर गौरव महोत्सव के तहत इंदौर में मानव जीवन की रक्षा के ध्येय को लेकर रक्तदान का महा अभियान चलाया गया। यह अभियान समाज के हर वर्ग की उत्साहपूर्ण और सक्रिय भागीदारी से जन आंदोलन के रूप में संपन्न हुआ। इस अभियान के तहत 5 हजार से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस अभियान के तहत विद्यार्थियों से लेकर समाजसेवी, अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, व्यापारी, उद्योगपति आदि ने उत्साह के साथ अपनी भागीदारी निभायी और रक्तदान किया। इस अभियान के अंतर्गत जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने रंजीत हनुमान मंदिर और प्रितमदास सभागृह और सांसद शंकर लालवानी ने आयकर भवन में आयोजित रक्तदान शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए।
30 स्थानों पर एक साथ रक्तदान शिविर लगाए
जरूरतमंद मरीजों के जीवन सुरक्षा के ध्येय को लेकर रक्तदान का यह महा अभियान कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी की पहल पर आयोजित किया गया। इस महा अभियान के तहत विभिन्न औद्योगिक संगठनों,व्यापारिक एवं व्यवसायिक संस्थाओं,शैक्षणिक संस्थानों,सामाजिक तथा धार्मिक संगठनों,स्वयं सेवी संस्थाओं आदि के सहयोग से 30 स्थानों पर एक साथ रक्तदान शिविर लगाए गए। यह शिविर सुबह 9 बजे से प्रारंभ हुए। शिविरों में रक्तदान के प्रति सुबह से ही रक्तदाताओं में उत्साह देखा गया। धीरे-धीरे यह उत्साह एक आंदोलन के रूप में दिखा।
स्वेच्छा से रक्तदान किया
अपर कलेक्टर अभय बेड़ेकर, राजेश राठौर सहित बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।इसी तरह समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, उद्योगपतियों, युवाओं आदि ने भी रक्तदान किया। उक्त शिविर एसोसिएशन ऑफ इण्डस्ट्रीज मध्यप्रदेश के पोलोग्राउंड कार्यालय, आशा कन्फेक्शनरी सांवेर रोड़, इण्डो जर्मन टूल सांवेर रोड़, सेज युनिवर्सिटी कॉलेज केंपस बायपास,क्लॉथ मार्केट एसोसिएशन के सभागृह क्लॉथ मार्केट, रघुवंशी धर्मशाला मरीमाता चौराहा, आईपीएस एकेडमी कैम्पस राजेन्द्र नगर, श्वेताम्बर जैन समाज महावीर भवन राजबाड़ा, ओरियन्टल युनिवर्सिटी कॉलेज कैम्पस, अरविन्दो कॉलेज कैम्पस सांवेर रोड,एलन सिटी कॉलेज कैम्पस,रणजीत हनुमान मंदिर से संबंधित संस्थानों के सहयोग से आयोजित किए गए।
ये भी पढ़े- Indore news: महापौर परिषद ने CM Shivraj से की मुलाकात, गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया












Click it and Unblock the Notifications