मिशन 2023 की तैयारियों में जुटी BJP, Indore में नगर कार्यसमिति की बैठक संपन्न

सियासत के गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर में बीजेपी नगर कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठन सेवा के टिप्स दिए गए।

indore

Recommended Video

      वायरल विडियो मामले पर कैलाश विजयवर्गीय का बयान,शहर की फिजा नहीं बिगड़ने देंगे

      BJP अब मिशन 2023 की तैयारियों में जुटी नजर आ रही है, जहां सियासत के गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर में बीजेपी नगर कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठन सेवा के टिप्स दिए गए। गुरू अमरदास हॉल में आयोजित बीजेपी नगर कार्यसमिति की बैठक में संभागीय प्रभारी और प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, विधायक रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, अजा वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर, वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे, मधु वर्मा, प्रमोद टंडन, गोपीकृष्ण नेता और हरिनारायण यादव समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

      शक्ति केंद्रों का गठन करना है

      संभाग प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने संगठनात्मक विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि, 25 फरवरी के पूर्व हमें शक्ति केंद्रों का गठन करना है ताकि बूथ स्तर तक पार्टी और सशक्त हो, एक शक्ति केंद्र के अंतर्गत 5 से 6 बूथ सम्मिलित होंगे एक शक्ति केंद्र में पांच कार्यकर्ताओं की टोली का गठन किया जाना है मंडल पदाधिकारियों में से एक पदाधिकारी शक्ति केंद्र के प्रभारी होंगे। भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि, बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ता नगर में भाजपा का चेहरा है जनता से जुड़ी समस्याओं का समाधान हम सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर करना है। उन्होंने आगे कहा कि, पार्टी को पोलिंग बूथ तक और सशक्त कर हमें अब की बार 200 पार एवं 200 दिन 200 पार के नारे को सार्थक करके दिखाना है।

      50 शहरों में 200 बैठक

      इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जी-20 विषय पर संबोधित करते हुए विस्तार से बताया कि, जी-20 ऐसे दुनिया के 20 बड़े देशों का समूह है, जो दुनिया के 80% संसाधनों का उपयोग करते हैं पहले यह सिर्फ 5 देशों का समूह जी-5 हुआ करते थे लेकिन आर्थिक मंदी के पश्चात 2007 में जी-20 का गठन किया गया तथा वित्तीय संस्थानों से निकालकर इसे राष्ट्राध्यक्षो को इसका प्रमुख बनाया गया, जिसका उद्देश्य विश्व में आर्थिक रूप से स्थिरता लाना एवं अंतर्राष्ट्रीय व्यापार व्यवसाय को बढ़ावा देने के साथ ही आर्थिक सुरक्षा के लिए किया गया। हमारे लिए गर्व का विषय है की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत पांचवी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है और भारत को जी-20 की अध्यक्षता करने का अवसर प्राप्त हुआ है। जिसके अंतर्गत देश के 50 शहरों में 200 बैठक होंगी जिसके माध्यम से विदेशों में अध्यात्म और विश्व बंधुत्व का संदेश जाएगा।

      ये भी पढ़े- Indore में राजमाता जीजाबाई की प्रतिमा का अनावरण, कई सालों बाद साथ दिखे राजपरिवारों के वंशज

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+