BJP की दूसरी सूची में मालवा-निमाड़ की इन सीटों पर प्रत्याशी घोषित, कौन कहां से लड़ेगा चुनाव, जानिए?

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है, जिसमें बीजेपी ने प्रत्याशियों को अलग-अलग विधानसभाओं से दावेदार बनाया है। वहीं मालवा-निमाड़ अंचल की सीटों पर बीजेपी ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।

BJP की ओर से जारी की गई प्रत्याशियों की दूसरी सूची में मालवा- निमाड़ की कई सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है, जिसमें प्रमुख तौर पर इंदौर-1 से बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और देपालपुर से मनोज पटेल को प्रत्याशी बनाया गया है।

Indore

इन सीटों पर हुई प्रत्याशियों की घोषणा

मालवा-निमाड़ अंचल की खिलचीपुर सीट से हजारी लाल दांगी, आगर सीट से मधु गहलोत, शाजापुर से अरुण भीमावत, भीकनगांव से नंदा ब्राह्मने, राजपुर से अंतर सिंह पटेल, पानसेमल से श्याम बर्दे, थांदला से कल सिंह भंवर, गंधवानी से सरदार सिंह मेढा, देपालपुर से मनोज पटेल, इंदौर-1 से कैलाश विजयवर्गीय, नागदा खाचरोद से डॉ. तेज बहादुर सिंह, और सैलाना से संगीता चारेल को भाजपा ने चुनाव मैदान में उतारा है। बीजेपी की ओर से जारी की गई विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची में सर्वाधिक नाम मालवा-निमाड़ अंचल से ही नजर आ रहे हैं। मालवा-निमाड़ अंचल को बीजेपी का गढ़ माना जाता है, और यहां से बीजेपी की स्थिति मजबूत भी मानी जाती है।

चुनाव मैदान में नजर आएंगे विजयवर्गीय

बीजेपी की दूसरी सूची में कद्दावर नेताओं के नाम नजर आ रहे हैं, जहां सियासत के गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर की विधानसभा 1 से बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को प्रत्याशी बनाया गया है। विजयवर्गीय अंचल के कद्दावर नेताओं में से एक माने जाते हैं, जहां विजयवर्गी का प्रभाव मालवा-निमाड़ अंचल में देखा जाता है। इतना ही नहीं कैलाश विजयवर्गीय को मैनेजमेंट का मास्टर भी माना जाता है। यही कारण है कि, कैलाश विजयवर्गीय को अबकी बार संगठन ने विधानसभा 1 से प्रत्याशी बनाते हुए पूरे मालवा-निमाड़ अंचल को अलग संदेश देने की कोशिश की है। बहरहाल, भाजपा की रणनीति कितनी कारगर सिद्ध होगी ये आने वाला वक्त बताएगा।

ये भी पढ़े- MP news: मालवा-निमाड़ में दिखा जन आशीर्वाद यात्रा का दम, कैलाश विजयवर्गीय बोले- सफल हुए हम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+