MP में BJP का 'मिशन मेंबरशिप', मेहनती कार्यकर्ताओं को मिलेगा खास पद

मध्यप्रदेश में एक बार फिर BJP संगठन मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है, जहां मध्यप्रदेश में BJP सदस्यता महाअभियान शुरू करने जा रही है। वहीं इस सदस्यता महाअभियान से पहले संगठन की बड़ी बैठक बुलाई गई, जिसमें संगठन की मजबूती के साथ-साथ महाअभियान की सफलता का खास प्लान तैयार किया गया है।

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह जी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा एवं सदस्यता अभियान प्रदेश प्रभारी व विधायक भगवानदास सबनानी ने प्रदेश कार्यालय में संगठन पर्व-2024 के अंतर्गत आयोजित प्रदेश स्तरीय सदस्यता अभियान कार्यशाला को संबोधित किया।

Bhopal

BJP प्रदेश कार्यालय, भोपाल में संगठन पर्व-2024 के अंतर्गत सदस्यता अभियान को लेकर आयोजित कार्यशाला के शुभारंभ सत्र को संबोधित किया। इस प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में विशेष रूप से मध्य प्रदेश पधारे भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने सदस्यता अभियान-2024 को लेकर चर्चा की है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा की, हम सबके लिए गर्व कि बात है कि हमारे आदर्श नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार NDA सरकार बनी है। लोकसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक विजय बूथ-बूथ पर हमारे कार्यकर्ताओं के समर्पणभाव का परिणाम है। मुझे अपने कार्यकर्ताओं पर गर्व है कि संगठन के प्रति उनके परिश्रम के चलते मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय एवं लोकसभा चुनाव में सभी 29 सीट पर अभूतपूर्व विजय हासिल हुई है। जन-जन के मन में भाजपा संगठन की लोकप्रियता के पीछे हमारे कार्यकर्ताओं की शक्ति है।

हम सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर यह संकल्प लिया है कि मध्य प्रदेश में भाजपा की सदस्यता का नया इतिहास रचेंगें। संगठन पर्व के तहत इस बार हम मध्य प्रदेश में डेढ़ करोड़ नये भाजपा सदस्य बनाएंगे। पूर्ण विश्वास है कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व और हमारे कार्यकर्ताओं के परिश्रम से भाजपा संगठन सदस्यता अभियान में नया रिकॉर्ड बनाएगा।

ये भी पढ़े- Indore News: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बंधवाई राखी, मुस्लिम बहनों ने दिया खास आशीर्वाद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+