Indore News: इंदौर में अब एक ही दिन रहेगी BJP की जन आशीर्वाद यात्रा, आखिर क्यों बदल गया कार्यक्रम, जानिए?
MP में इन दिनों विधानसभा चुनाव की हलचल तेज है, जहां इस बीच प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बीजेपी की जनआशीर्वाद यात्रा अपना दम दिखा रही है. वहीं इन दिनों जन आशीर्वाद यात्रा झाबुआ जिले में है, जहां से अब यात्रा आगे के लिए अपना रूख करेगी.
इस बीच सामने आई जानकारी के अनुसार इंदौर जिले में जन आशीर्वाद यात्रा के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है, जहां यात्रा इंदौर जिले में ड़ेढ़ दिन के बजाए अब एक ही दिन में अपना कार्यक्रम पूरा करेगी. वहीं इसके लिए कार्यकर्ताओं ने अपनी तैयारी तेज कर दी है.

सांसद शंकर लालवानी ने दी जानकारी
सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि, जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर इंदौर में एक दिन कम किया गया है, क्योंकि पहले डेढ़ दिन का कार्यक्रम था, जो अब एक ही दिन में होगा. क्योकिं हमें किसी भी सूरत में इसे 22 तारीख को खत्म करना है, तो यहां से यात्रा देवास जाएगी, और 25 तारीख को प्रधानमंत्री भोपाल में लाखों कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. उसकी तैयारी करेना है. 20 तारीख को इंदौर में जन आशीर्वाद यात्रा रहेगी, और ये रोड शो के रूप में सभी विधानसभाओं में जाएगी.
इस कारण बदली तारीख
इंदौर में जल्द ही बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा एंट्री करने वाली है, जहां पहले जन आशीर्वाद यात्रा शहर में 18 और 19 तारिख को एंट्री करने वाली थी, जहां अब यात्रा सिर्फ एक ही दिन यानि 20 सितंबर को रहेगी. बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तैयारी शुरू कर दी है, जहां जन आशीर्वाद यात्रा में बीजेपी के बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना भी जताई जा रही है. इधर, इंदौर से जन आशीर्वाद यात्रा देवास होते ही राजधानी भोपाल के लिए रवाना होगी, जहां यात्रा के बाद बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे.
ये भी पढ़े- I.N.D.I.A गठबंधन पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने साधा निशाना- जिनके दिल काले होते हैं, वही ब्लैक लिस्ट करते हैं












Click it and Unblock the Notifications