MP news: बुरहानपुर में दिखा जन आशीर्वाद यात्रा का दम, ढोल बजाकर जमकर नाचे मंत्री तुलसी सिलावट
MP के अलग-अलग हिस्सों में इन दिनों बीजेपी की जनआशीर्वाद यात्रा का दम देखने मिल रहा है, जहां निमाड़ अंचल के नेपानगर से निकली जनआशीर्वाद यात्रा में मंत्री तुलसी सिलावट का अलग अंदाज देखने मिला।
यात्रा में मंत्री तुलसी सिलावट बाईक पर सवार होकर युवाओं का हौंसला बढ़ाते नजर आए, तो वहीं ढोल बजाकर आदिवासी युवाओं के साथ डांस भी किया। इधर, मंत्री तुलसी सिलावट के साथ सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस का भी कुछ ऐसा ही अंदाज जनआशीर्वाद यात्रा में देखने मिल रहा था।

मंत्री सिलावट ने जमकर किया डांस
बुरहानपुर जिले में इन दिनों बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा निकलने का सिलसिला जारी है, जहां यात्रा की शुरूआत नेपानगर विधानसभा क्षेत्र के खकनार से हुई। इस दौरान जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल हुए प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने बाइक पर सवार होकर युवाओं का हौंसला बढ़ाया, तो वहीं आदिवासी समाजजनों के साथ जमकर डांस भी किया। इतना ही नहीं यात्रा में मंत्री तुलसी सिलावट ढोल बजाते नजर आए। उधर, मंत्री तुलसी सिलावट का अलग अंदाज देख आदिवासी समाजजनों के चेहरे पर भी मुस्कान देखने मिल रही थी। वहीं जन आशीर्वाद यात्रा का रास्ते भर जोरदार स्वागत हुआ. वहीं युवाओं की बड़ी संख्या भी यात्रा में नजर आ रही थी.
सांसद ने बजाया ढोल
जन आशीर्वाद यात्रा में मंत्री तुलसी सिलावट का साथ सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस दे रहीं थी, जहां मंत्री सिलावट के साथ ये दोनों नेता भी अलग अंदाज में नजर आ रहे थे, जिसमें सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ढोल बजा रहे थे, तो वहीं पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस बांसुरी बजाती नजर आ रही थी। बहरहाल, ये देखने वाली बात होगी की बुरहानपुर में दिखे बीजेपी नेताओं के अलग अंदाज का कितना असर आगामी विधानसभा चुनाव में नजर आता है।












Click it and Unblock the Notifications