Indore News: BJP ने सुमित मिश्रा को नगर और श्रवण सिंह चावड़ा को बनाया जिलाध्यक्ष
मध्य प्रदेश के इंदौर में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार वह वक्त ही गया जब BJP ने नगर और ग्रामीण दोनों जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। BJP ने इंदौर नगर से सुमित मिश्रा तो वहीं ग्रामीण से श्रवण सिंह चावड़ा को अध्यक्ष बनाया है।
राजधानी भोपाल में लंबे चले मंथन के बाद आखिरकार गुरुवार को BJP की ओर से इंदौर नगर और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गई है। BJP की ओर से की गई इस नियुक्ति में नगर से सुमित मिश्रा तो वहीं ग्रामीण से श्रवण सिंह चावड़ा को अध्यक्ष बनाया गया है।

इंदौर में BJP जिलाध्यक्ष और नगर अध्यक्ष के लिए लंबे वक्त से इंतजार जारी था, जहां लगातार संगठन की ओर से अन्य शहरों और जिलाध्यक्षों का ऐलान किया जा रहा था, लेकिन इंदौर के नगर और जिलाध्यक्ष की घोषणा के लिए इंतजार जारी था. वहीं अब यह इंतजार पूरा हो गया है, जहां संगठन की ओर से इंदौर नगर और जिलाध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया गया है. वहीं अब नगर और जिलाध्यक्ष की नियुक्ति के बाद संगठन के कामकाज एक बार फिर रफ्तार पकड़ेंगे।
इंदौर में BJP से नगर और जिला अध्यक्ष बनने के लिए तमाम तरह के नाम चर्चाओं में थे, जहां इन नाम में प्रमुख तौर पर नगर के लिए सुमित मिश्रा, दीपक टीनू जैन और मुकेश राजावत जैसे नाम शामिल थे, तो वहीं जिला अध्यक्ष के लिए चिंटू वर्मा और अंतर दयाल के नाम पर मंथन किया जा रहा था, लेकिन आखिर वक्त में संगठन ने चौंकाते हुए नगर में सुमित मिश्रा तो वहीं जिले में श्रवण सिंह चावड़ा के हाथ संगठन की बागडोर सौंप दी है। वहीं अब नगर और जिले में अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ-साथ तमाम तरह के अभियानों के साथ-साथ संगठन के कार्य भी रफ्तार पकड़ने की संभावना है।
ये भी पढ़े- MP: 'झूठ और पाखंड की राजनीति को उखाड़ फेंकेंगे...', वीडी शर्मा को क्यों लेना पड़ा ये संकल्प, जानिए












Click it and Unblock the Notifications