MP: 'झूठ और पाखंड की राजनीति को उखाड़ फेंकेंगे...', वीडी शर्मा को क्यों लेना पड़ा ये संकल्प, जानिए

मध्यप्रदेश के मुखिया CM डॉ. मोहन यादव के साथ इंदौर में आयोजित 'मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान हितग्राही सम्मेलन' कार्यक्रम में BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा शामिल हुए। इस दौरान वरिष्ठ BJP नेता समेत जनप्रतिनिधि व BJP पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

वीडी शर्मा ने कहा कि, इंदौर की पावन धरा पर एक ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बाबा साहेब के विचारों को संकल्प के साथ धरातल पर उतारने वाले भारतीय जनता पार्टी के लाखों कार्यकर्ता एकत्रित हुए हैं, वहीं दूसरी ओर बार-बार बाबा साहेब को अपमानित करने वाली पार्टी के नेता भी इंदौर आए हैं।

Indore

वीडी शर्मा ने कहा कि, इमरजेंसी लगाकर लोकतंत्र का गला घोंटने वाली कांग्रेस संविधान पर घड़ियाली आंसू बहा रही है। लेकिन जनता जानती है कि सिर्फ भाजपा और पीएम मोदी ने ही संविधान का सम्मान किया है। संविधान निर्माता बाबा साहेब को समय-समय पर अपमानित करने वाली कांग्रेस के नेता महू पहुंचकर सबसे पहले बाबा साहेब से माफी मांगें।

उन्होंने कहा कि, भाजपा की सरकारों ने हमेशा महिलाओं, पिछड़ों और वंचितों को सम्मानित कर बाबा साहेब और गांधी जी के विचारों को सही मायने में जमीन पर उतारा है। आइए, संविधान गौरव अभियान के तहत अपने संविधान को और अधिक सशक्त करने तथा झूठ - पाखंड की राजनीति करने वालों उखाड़ फेकनें का संकल्प लें।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभांवित हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया। मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान का समापन कार्यक्रम इंदौर के गांधी नगर में सुबह 11 बजे से आयोजित हुआ। कार्यक्रम में इंदौर एवं उज्जैन संभाग के हितग्राही शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि, भारत सरकार और राज्य सरकार की चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओं में शत-प्रतिशत सैचुरेशन एवं लक्ष्य आधारित योजनाओं को प्राप्त करने के लिए 11 दिसम्बर 2024 से 26 जनवरी 2025 तक मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत हजारों हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभांवित किया गया। इस अभियान का समापन 27 जनवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में किया जायेगा, जिसमें शेष बचे हितग्राहियों को लाभान्वित किया जायेगा।

ये भी पढ़े- MP News: किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार ने गेहूं पर समर्थन मूल्य बढ़ाया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+