Indore में Holi के रंग में रंगे BJP नेता और कार्यकर्ता, फाग उत्सव का उत्साह

सियासत के गढ़ इंदौर में बीजेपी नेता और कार्यकर्ताओं ने फाग उत्सव मनाते हुए जमकर होली खेली। इस दौरान बड़ी संख्या में बीजेपी नेता और कार्यकर्ता होली महोत्सव मनाने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पहुंचे थे।

indore

Recommended Video

    बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव का बयान,चुनाव में मिलेगी बड़ी जीत

    मध्य प्रदेश में होली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जहां प्रदेश के अलग-अलग जिलों में होली पर्व पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी हुआ। वहीं होली से शुरू हुआ रंगों का यह त्योहार रंगपंचमी तक चलेगा। इस बीच प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बीजेपी नेता और कार्यकर्ताओं ने फाग उत्सव मनाते हुए जमकर होली खेली। इस दौरान बड़ी संख्या में बीजेपी नेता और कार्यकर्ता होली महोत्सव मनाने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पहुंचे थे। कार्यालय पर होली महोत्सव का अलग रंग देखने मिल रहा था, जहां भजन गायक द्वारका मंत्री के भजनों पर कार्यकर्ता और नेता थिरकते नजर आ रहे थे।

    भजन संध्या आयोजित की गई

    भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि, होली महापर्व के अवसर पर नगर भाजपा द्वारा जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर फागउत्सव एवं कार्यकर्ता होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया साथ ही भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी साथ ही ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर नृत्य किया सुप्रसिद्ध भजन गायक द्वारिका मंत्री द्वारा मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी गई।

    जमकर झूमे नेता और कार्यकर्ता

    इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों को होली की शुभकामनाएं दी, और गुलाल लगाया एवं कार्यकर्ताओं संग जमकर झूमे। साथ ही कहा कि यह रंगों, सकारात्मकता, जीवंतता, खुशी और सद्भाव से जुड़ा त्योहार है। मैं सभी के जीवन में सुख, शांति, सौभाग्य एवं समृद्धि की कामना करता हूं, भाजपा कार्यकर्ता नई ऊर्जा के साथ कमर कस के कमल खिलाने का कार्य कर सके इसी को लेकर फागउत्सव एवं कार्यकर्ता होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी, आईडीए उपाध्यक्ष गोलू शुक्ला,पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, नगर महामंत्री सविता अखंड, सुधीर कोल्हे, संदीप दुबे, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रदीप नायर सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं संयोजक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

    ये भी पढ़े- MP: भगोरिया का अनूठा रंग, कुछ इस अंदाज में आदिवासियों ने जताया शिवराज सरकार का आभार

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+