Indore News: फर्स्ट टाइम वोटर्स ने BJP प्रत्याशी शंकर लालवानी से पूछा सवाल, मिला ये जवाब

Lok Sabha Election की हलचल के बीच सियासत के गढ़ इंदौर में बीजेपी प्रत्याशी शंकर लालवानी की ओर से नवाचार किया गया, जहां लालवानी शहर के प्रसिद्ध 56 दुकान पहुंचे, और र्फ्स्ट टाइम वोटर्स के साथ सीधा संवाद किया।

इस दौरान लालवानी ने र्फ्स्ट टाइम वोटर्स के साथ सरकार के काम काज पर चर्चा की तो वहीं र्फ्स्ट टाइम वोटर्स ने भी अपने सवाल सांसद से पूछे जिनके जवाब सांसद ने दिए।

Indore

शहर के 56 दुकान पहुंचे बीजेपी प्रत्याशी शंकर लालवानी ने र्फ्स्ट टाइम वोटर्स से बातचीत की, जहां र्फ्स्ट टाइम वोटर्स ने अपना अनुभव साझा किया। इस दौरान युवाओं से चर्चा में बीजेपी प्रत्याशी शंकर लालवानी ने अपना विजन साझा किया, तो वहीं युवाओं द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिए। बीजेपी प्रत्याशी शंकर लालवानी ने बताया कि, नए मतदाताओं में उत्साह है, उन्होंने बहुत सारे प्रश्न पूछे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो गारंटी दी है, देश को और आगे ले जाने की, उसमें सबसे ज्यादा योगदान युवाओं का रहेगा.

दरअसल, इंदौर को मतदान प्रतिशत में नंबर वन बनाने के लिए 56 दुकान के व्यापारियों ने अनूठी पहल की है।
13 मई को मतदान करने वाले नव मतदाता अपना मतदान कर 56 दुकान आए जहा निःशुल्क पोहा, जलेबी और आइसक्रीम व्यापारियों द्वारा खिलाई जाएगी। वहीं शंकर लालवानी भी अपने जनसंपर्क अभियान और कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान से ही इंदौर लोकसभा को देश में मतदान प्रतिशत में नंबर वन बनाने पर जोर देते आ रहे है। इसी कड़ी में लालवानी 56 दुकान पहुंचे और नव मतदाताओं से संवाद करते हुए मतदान करने की अपील के साथ व्यापारियों द्वारा किए जा रहे प्रयास की सराहना भी की है।

नवमतदाता मीनाक्षी वर्मा ने कहा जोश के साथ वोट दो, मतदान हमारे साथ देश की ताकत है। मोदी की कार्यशैली को देखकर वोट दूंगी। वेद मिश्रा ने कहा की, भारत में कितना विकास तेज गति से हुआ है, वह दुनिया में नहीं हुआ।

इस अवसर पर लालवानी ने नवमतदाताओ और 56 दुकान व्यापारियों का आभार मानते हुए कहा की इंदौर को मतदान प्रतिशत में नंबर वन बनाने के लिए किया गया यह प्रयास सरहनीय। एक वोट की ताकत से देश हर क्षेत्र में विकास करेगा। राम मंदिर बना, धारा 370 हटी, आतंकवाद खत्म हुआ साथ ही इसे काम हुए जिसे दुनिया ने देखा और भारत को सलाम किया।

ये भी पढ़े- 'कांग्रेस के मतदाता वोट डालने नहीं जा रहे', मतदान प्रतिशत कम होने पर बोले कैलाश विजयवर्गीय

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+