Indore में 'BJP आपके द्वार' अभियान का आगाज, जनता का हाल जानने निकले पदाधिकारी
मिशन 2023 के तहत अब बीजेपी नेताओं ने मैदान संभाल लिया है, जहां कार्यकर्ता और पदाधिकारी लगातार जनता के बीच पहुंचकर सरकार के काम गिनाते नजर आ रहे हैं।

Recommended Video

सियासत का गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर में बीजेपी ने मिशन 2023 की तैयारियां तेज कर दी हैं, जहां अब लगातार संगठन की ओर से अलग-अलग अभियान चलाकर जनता तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है, ऐसा की एक अभियान भारतीय जनता पार्टी की ओर से विधानसभा एक में शुरू किया गया है, जिसे बीजेपी आपके द्वार अभियान नाम दिया गया है, इस अभियान के तहत बीजेपी कार्यकर्ता और पदाधिकारी जनता तक पहुंच रहे हैं, और सरकार की जनहितैषी योजनाएं बताने के साथ-साथ जनता का दुख दर्द सुनने का काम भी कर रहे हैं।
कुछ ऐसा है अभियान का उद्देश्य
विधानसभा एक के वार्ड क्रमांक 6 में बीजेपी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की टीम जनता के द्वार पहुंची, जहां पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जनता की समस्याएं जानने के साथ - साथ सरकार की योजनाएं भी जनता तक पहुंचाई। इस दौरान पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, पार्षद संध्या यादव समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने बताया कि, पहले विधायक आपके द्वार कार्यक्रम चलाया जाता था, वहीं अब बीजेपी आपके द्वार अभियान चला रहे हैं। हमारा अभियान पिछले कई दिनों से चल रहा है, जिसमें सभी पदाधिकारी क्षेत्रों में जाकर जनता की समस्याएं सुनकर उन्हें हल करने का प्रयास करते हैं।
जनता के द्वार पहुंच रहे पदाधिकारी
वार्ड क्रमांक 6 की पार्षद संध्या यादव ने बताया कि, भाजपा आपके द्वार अभियान वार्ड क्रमांक 6 में जारी है, यहां के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनता तक पहुंच रहे हैं। कुलमिलाकर, देखा जाए तो मिशन 2023 के तहत अब बीजेपी नेताओं ने मैदान संभाल लिया है, जहां कार्यकर्ता और पदाधिकारी लगातार जनता के बीच पहुंचकर सरकार के काम गिनाते नजर आ रहे हैं। साल 2030 के आखिर में मध्यप्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने की संभावना जताई जा रही है, जहां इसी को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।
ये भी पढ़े- मुंबई के मरीज को हाथ तो चेन्नई के मरीज को लगेंगे इंदौर की महिला के लंग्स, 47 वां ग्रीन कॉरिडोर बना












Click it and Unblock the Notifications