Indore News: बाइक चलाते ही युवक को आया हार्ट अटैक, मौके पर दम तोड़ा
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कार्डियक अरेस्ट के मामले लगातार बढ़ते चले जा रहे हैं। शहर के कनाड़िया में एक प्रॉपर्टी ब्रोकर को बाइक पर बैठे-बैठे हार्ट अटैक आ गया। बताया जाता है कि, रात में वह अपना काम निपटाकर घर लौट रहे थे। अचानक उन्हें रास्ते में अटैक आया।
उन्होंने गाड़ी एक तरफ कर अपने रिश्तेदार को कॉल किया। रिश्तेदार उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचा। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।डॉक्टरों ने रात में उन्हें एमवाय अस्पताल भेज दिया। यहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में दो बच्चे और माता-पिता है। कनाड़िया इलाके में वह अपने व्यापार के संबंध में ही पहुंचे थे। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

स्टूडेंट्स हुए हादसे का शिकार
इंदौर में साइलेंट अटैक का मामला सामने आया था, जहां शहर के अलग अलग इलाकों में रहने वाले 17 साल और 22 साल के युवाओं ने कार्डियक अरेस्ट के चलते दम तोड़ दिया था। दोनों ही युवाओं को किसी तरह की कोई बीमारी नहीं थी, ना ही इन युवाओं के परिवार में किसी को कोई बीमारी थी, बावजूद इसके दोनों ही युवाओं का कार्डियक अरेस्ट के चलते दम तोड़ देना सभी के लिए चिंता बन गया है।
शहर में इन दिनों लगातार साइलेंट अटैक के मामले सामने आ रहे हैं, जहां से पहले भी लगातार साइलेंट अटैक के अलग-अलग मामले सामने आए थे। वहीं अब एक बार फिर साइलेंट अटैक का मामला सामने आया है, जिसमें 17 और 22 साल के युवाओं ने दम तोड़ दिया है, शहर में लगातार बढ़ते कार्डियक अरेस्ट के मामले अब चिंता बनते चले जा रहे हैं।
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कार्डियक अरेस्ट के मामले लगातार बढ़ते चले जा रहे हैं, जहां कार्डियक अरेस्ट के चलते लोग दम तोड़ रहे हैं। हाल ही में रिटायर्ड फौजी का योगाभ्यास कार्यक्रम के दौरान मंचन करते-करते दम निकल गया था, तो वहीं इससे पहले शहर के अलग-अलग हिस्सों में स्टूडेंट को कार्डियक अरेस्ट के मामले सामने आए थे।
कार्डियक अरेस्ट के लगातार बढ़ते मामलों के बाद अब आम जनजीवन चिंतित है, जहां लोग लगातार कार्डियक अरेस्ट से बचने के लिए अलग-अलग तरह के उपाय अपना रहे हैं। इतना ही नहीं दिल के डॉक्टर के पास भी लगातार मरीजों की संख्या पहुंच रही है, जो अपने-अपने दिल का इलाज करना चाहती है।
ये भी पढ़े- Indore News: दो लड़कियों को आपस में हुआ प्यार, अब शादी करने के लिए है बेकरार












Click it and Unblock the Notifications