MP: भोपाल ड्रग्स कांड की इंदौर तक आंच, कांग्रेस ने ज्ञापन देकर CM से कर डाली ये मांग
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में नशे का कारोबार फल फूल रहा था। राजधानी भोपाल की बगरादा ड्रग फैक्ट्री पर गुजरात पुलिस द्वारा कार्यवाही में 2200 करोड़ की ड्रग मशीन में थी, पुलिस को लगभग 1800 करोड़ की तैयार ड्रग मिली है।
इस कार्रवाई में ड्रग की कुल कीमत 4000 (चार हजार) करोड़ हो गई है। भोपाल के औद्योगिक क्षेत्र बगरादा की फैक्ट्री में एम.डी ड्रग जो पकड़ाई है वह गुजरात के सूरत, राजस्थान, महाराष्ट्र सहित देश के अन्य राज्यों में खपत कर बेची जाती थी, ड्रग की अन्य राज्यों में सप्लाई करवाने के चार मामले दर्ज हैं।

इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई एवं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के इस्तीफे की मांग को लेकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी महेन्द्र सिंह चौहान को राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
यादव ने ज्ञापन के माध्यम से कहा की, ड्रग्स माफिया एवं नशे का कारोबार करने वाले हरीश अन्जन भाजपा का युवा मोर्चा का पदाधिकारी था, और उसके संबंध वर्तमान मप्र के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा एवं भाजपा सांसद सुधीर गुप्ता के साथ भी फोटो में भी साफ दिखाई दे रहा है। देवड़ा के अवैध रूप से ड्रग कारोबार करने वाले हरीश अन्जन के गहरे एवं करीबी रिश्ते है। देवड़ा एवं भाजपा के अन्य नेताओं के साथ ड्रग माफिया के फोटो सोशल मीडिया पर दिखाई दे रहे हैं। अंत: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल जी उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का तत्काल इस्तीफा ले, और बर्खास्त करें, क्योंकि कई करोड़ की ड्रग सप्लायर हरीश अन्जन के करीबी रिश्ते जगदीश देवढा से उजागर हुए है, और हरीश अन्जन की डिप्टी सी.एम एवं भाजपा के नेताओं का और उनका करीबी भी माना जाता है। वहीं तस्कर अन्जन, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा की विधानसभा क्षेत्र मल्हारगढ़ का ही रहने वाला है। उनके लिए विधानसभा चुनाव में प्रचार-प्रसार भी किया था।
ये भी पढ़े- Indore News: इंदौर में कांग्रेस ने डेंगू मच्छरों को दिया महाभोज, कीचड़ और गंदगी का लगाया भोग












Click it and Unblock the Notifications