Indore : सांवेर को मिली सड़क की सौगात, मंत्रियों की तिकड़ी ने किया भूमिपूजन

मंत्री तुलसी सिलावट ने अपनी सांवेर विधानसभा में क्षिप्रा से लेकर पानेढ तक सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन कराया. सांवेर में बनने वाली सड़क से आमजन को राहत मिलेगी।

indore

Recommended Video

    कांग्रेस ने गृहमंत्री पर साधा निशाना, मुख्यमंत्री को दी नसीहत ,,,ढूंढे नया गृहमंत्री

    प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट लगातार अपनी विधानसभा सांवेर को विकासकार्यों की सौगात देते चले जा रहे हैं। एक बार फिर मंत्री तुलसी सिलावट ने अपनी सांवेर विधानसभा में क्षिप्रा से लेकर पानेढ तक सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन कराया, जिसमें मंत्री गोपाल भार्गव, मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, सांसद शंकर लालवानी, जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर, आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और गणमान्य जन मौजूद रहे। सांवेर में बनने वाली सड़क से आमजन को राहत मिलेगी।

    मंत्री गोपाल भार्गव ने कही ये बात

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोक निर्माण विभाग के मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि, विकास के मामले में मंत्री तुलसीराम सिलावट उनसे भी आगे हैं। लगभग 39 साल पहले सिलावट और वे एक साथ मध्यप्रदेश विधानसभा में निर्वाचित होकर पहुँचे थे। उस समय सिलावट में जितनी ऊर्जा थी, आज उससे भी दुगुनी उर्जा के साथ वे काम कर रहे हैं। इस बात का उन्हें बहुत आश्चर्य है। उन्होंने कहा कि, अपने विधानसभा क्षेत्र के प्रति जैसी निष्ठा उनमें है, वह अनुकरणीय है। सिलावट जितना विकास का काम करा ले जाते हैं उतना तो वे स्वयं भी नहीं करा पाते। मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में चौतरफ़ा विकास हो रहा है।

    मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कही ये बात

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि, सांवेर विधानसभा क्षेत्र में चहुंमुखी विकास कार्यों को देखकर उन्हें हार्दिक प्रसन्नता है। मंत्री तुलसीराम सिलावट में अनूठा राजनैतिक चातुर्य है। सांवेर के लिए उनके मन में काम करने का गहरा जुनून है। उनके कर्मठ और ऊर्जावान नेतृत्व से सांवेर में हर दिशा में उल्लेखनीय कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत सांवेर क्षेत्र में ग्रामीण सड़कों और भवनों का काम स्वीकृत किया गया है। यहाँ स्वच्छता मिशन में हर एक गाँव में नालियों को पक्का बनाया जाने का कार्य किया जायेगा है। मंत्री सिसोदिया ने कहा कि मध्यप्रदेश के प्रत्येक स्कूल में बाउंड्री वॉल बनाने का निर्णय मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लिया गया है। अकेले सांवेर विधानसभा क्षेत्र में 18 करोड़ रुपये की राशि विभिन्न विद्यालयों में बाउंड्रीवाल बनाने के लिए स्वीकृत की गई है।

    मंत्री तुलसी सिलावट ने बताया विकास का लेखा-जोखा

    जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने आज के दिन को सांवेर विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास की दिशा में मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि, आज यहाँ उमंग और उत्साह का वातावरण है। सड़क का भूमिपूजन किया गया है। उससे लगभग 22 गांवों के ग्रामीण जन लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि, क्षिप्रा में एक करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से जल संसाधन विभाग द्वारा घाटों का उन्नयन कराया गया है। मंत्री सिलावट ने कहा कि, आज सांवेर विधानसभा क्षेत्र में पुल, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, मेट्रो ट्रेन सभी क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल हुई है।

    ये भी पढ़े- Omkareshwar में आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा स्थापना की तैयारी, कहां तक पहुंचा काम, जानिए

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+